'दृश्यम 2' के हिंदी रीमेक का ऐलान, मेकर्स ने खरीदे राइट्स, अजय देवगन के साथ होगी तैयारी शुरु

मोहनलाल स्टारर बहुचर्चित और सुपरहिट फिल्म 'दृश्यम 2' के हिंदी रीमेक की घोषणा हो चुकी है। प्रोड्यूर्स कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक के पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल ने फिल्म की हिंदी रीमेक राइट्स को खरीद लिया है। दृश्यम 2 में भी अजय देवगन और तबू का होना फाइनल माना जा रहा है, हालांकि फिलहाल स्टारकास्ट की घोषणा नहीं हुई है।

इसका ऐलान करते हुए निर्माता कुमार मंगत ने कहा, "दृश्यम 2 की भारी सफलता के साथ इसकी कहानी को उसी जुनून और समर्पण के साथ कहा जाना जरूरी है और एक निर्माता के तौर पर मैं इसके लिए पूरी तरह से समर्पित हूं।"

Drishyam 2

मलयालम फिल्म 'दृश्यम' और दृश्यम 2' के लेखक और निर्देशक जीतू जोसेफ ने इस मौके पर कहा, "दृश्यम 2 की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई। मुझे इस बात की खुशी है कि पैनोरमा स्टूडियोज इस फिल्म को हिंदी रीमेक के जरिए और अधिक दर्शकों तक पहुंचाने में कामयाब साबित होगा।"

दृश्यम 2 हिंदी रीमेक

दृश्यम 2 हिंदी रीमेक

मलयालम फिल्म 'दृश्यम 2' के प्रोड्यूसर एंटनी पेरुम्बवूर ने कहा कि, "मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई है कि इस फिल्म को पनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल हिंदी में प्रोड्यूस करेगी साथ ही कई दूसरे भाषाओं में यह फिल्म बनने जा रही है। मुझे उम्मीद है कि दूसरे भाषा के प्रोड्यूसर भी फिल्म के साथ न्याय करेंगे।"

ओटीटी पर रिलीज हुई दृश्यम 2

ओटीटी पर रिलीज हुई दृश्यम 2

मलयालम फिल्म 'दृश्यम 2' अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई है। सुपरस्टार मोहनलाल स्टारर इस संस्पेंस से भरपूर फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशक हैं जीतू जोसेफ।

बता दें, दृश्यम 2 में पहले फिल्म के आगे ठीक आगे की कहानी है। छह साल गुज़र चुके हैं और जॉर्जकुट्टी का परिवार सब कुछ भूलकर जीने की कोशिश में लगा है। लेकिन यह इतना आसान नहीं है..

दमदार संस्पेंस- थ्रिलर

दमदार संस्पेंस- थ्रिलर

6 सालों के बाद भी पुलिस ने अपनी छानबीन जारी रखी है। उनकी पूरी कोशिश है कि लड़के की लाश बरामद हो जाए और जॉर्जकुट्टी के साथ पूरे परिवार को गिरफ्तार कर लें। लेकिन इस छानबीन के बीच इतना जबरदस्त ट्विट्स एंड टर्न्स डाला गया है, जो आपको हैरान कर देगा।

सुपरहिट फिल्म

सुपरहिट फिल्म

फिल्म में थ्रिलर इस स्तर का है कि यह आपको अंत तक हिलने नहीं देगा। फर्स्ट हॉफ में कुछ चीजें गैर जरूरी लगती है.. लेकिन क्लाइमैक्स आते-आते तमाम गैरज़रूरी सीन इतने बेहतरीन तरीके से जस्टिफाई किया गया है कि आप निर्देशक को सराहने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

6 भाषाओं में बनी है फिल्म

6 भाषाओं में बनी है फिल्म

'दृश्यम' ने इतनी सफलता हासिल की थी और इसे इतना पसंद किया गया था कि हिंदी समेत छह अन्य भाषाओं में इसके रीमेक बने। दृश्यम को मलयालम, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और कन्नड़ भाषा में बनाया गया था। इसके अलावा इसे चीनी भाषा में भी बनाया गया था।

बेसब्र हैं फैंस

बेसब्र हैं फैंस

कोई शक नहीं फैंस दृश्यम 2 में अजय देवगन को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। बता दें, दृश्यम (हिंदी) का निर्देशन निशिकांत कामत ने किया था, लेकिन 2020 में उनका देहांत हो गया। लिहाजा, अफवाहें हैं कि हिंदी रीमेक का निर्देशन भी जीतू जोसेफ ही करेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X