Pankaj Udhas Death: पंकज उधास का निधन, लंबी बीमारी के बाद 73 की उम्र में ली आखिरी सांस

Pankaj Udhas Death

Pankaj Udhas Death: दिग्गज सिंगर पंकज उधास का 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। लंबी बीमारी के बाद, पंकज उधास ने 26 फरवरी को अंतिम सांस ली। इस दिल तोड़ देने वाली खबर की पुष्टि उनकी बेटी नायाब उधास ने की है।

बेटी ने कंफर्म की पंकज उधास की डेथ न्यूज़

नायाब उधास ने एक आधिकारिक बयान के माध्यम से इस खबर की पुष्टि की, जिसमें लिखा था, "बहुत भारी मन से, हम आपको लंबी बीमारी के कारण 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास के दुखद निधन के बारे में सूचित करते हुए दुखी हैं।"

पंकज उधास की मौत से पसरा मातम

सिंगर के निधन की न्यूज पता चलने के बाद म्यूजिक जगत में मातम पसरा हुआ है। पंकज जैसे गजल गायक का यूं दुनिया छोड़ जाना फैंस को गमगीन कर गया है। हर कोई सोशल मीडिया पर नम आंखों से सिंगर को आखिरी श्रद्धांजलि दे रहा है।

पंकज उधास की मौत पर सेलेब्स का दुख

पंकज उधास के निधन से सेलेब्स दुखी हैं। सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन सदमे में हैं। उनके मुताबिक, पंकज का जाना म्यूजित जगत के लिए बड़ा नुकसान बताया है। जिसकी कभी भरपाई नहीं हो सकती।

पंकज उधास का जन्म

बता दें कि जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था। पंकज ने अपना पहला शो भारत-चीन युद्ध के दौरान किया था। उन्होंने ऐ मेरे वतन के लोगों गीत गाया था।

More from Filmibeat

Read more about: pankaj udhas bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X