Pankaj Udhas Last Rites: तिरंगे में लिपटे अंतिम सफर पर निकले पंकज उधास, बेटी का रो रोकर बुरा हाल

Pankaj Udhas Last Rites: दिग्गज सिंगर पंकज उधास के निधन की खबर ने हर किसी को सदमा दे दिया। जहां तमाम स्टार्स उनके अंतिन दर्शन करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पहुंचे तो वहीं आज पंकज उधास के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लिपटाकर उनके आखिरी सफर के लिए ले जाया गया।
पूरा देश इस वक्त दुखी मन से पंकज उधास को श्रद्धांजलि दे रहा है। इसी सिलसिले के बीच मुंबई के वर्ली में हिंदू क्रिमेटोरियम में पंकज उधास का अंतिम संस्कार हो गया है। इस दौरान तमाम लोगों की आंखे नम दिखाई दीं। इसके साथ ही सबसे ज्यादा भावुक पंकज उधास की बेटी दिखाई दीं। उनकी बेटी की आखों में लंबे आंसुओं की धार रुकने का नाम नहीं ले रही थीं।
सिंगर के पार्थिव शरीर को हिंदू क्रिमेटोरियम ले जाने से पहले मुंबई पुलिस उनको आखिरी सलामी दी और फिर तिरंगे में लपेट कर उन्हें अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। इस दौरान तमाम भावुक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
पंकज उधास के अंतिम दर्शन के लिए कई दिग्गज हस्तियां उनके घर पहुंची हैं। जिसमें मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन भी शामिल है। इनके अलावा सुनील गावस्कर, विद्या बालन, शंकर महादेवन समेत कई सेलेब्स गजल गायक को विदाई देने के लिए पहुंचे।
पंकज उधास अपने पिता और भाई की राह पर चलकर संगीत की दुनिया से जुड़े थे। हालांकि वो ड़ॉक्टर बनना चाहते थे। लेकिन सिंगिंग ने उन्हें गजल सम्राट बना दिया। अपने लंबे करियर में पंकज उधास पद्मश्री सम्मान जैसे कई बड़े अवॉर्ड्स से नवाजे जा चुके थे।


Click it and Unblock the Notifications











