पंकज उधास के अंतिम संस्कार पर विद्या बालन से बद्तमीजी करता रहा शख्स, वीडियो देख फूटा लोगों का गुस्सा

कई बार ऐसे वीडियोज सामने आते हैं जिनको देखने के बाद आपका खून खौल जाता है। इस वक्त ऐसा ही कुछ हुआ है। वीडियो सीधे पंकज उधास के अंतिम संस्कार की जगह से सामने आया है।
इस वीडियो में अभिनेत्री विद्या बालन नजर आ रही हैं जो कि सिंगर के अंतिम संस्कार पर पहुंची थीं। इस दौरान उनका सामना एक ऐसे शख्स से हो गया जिसको देखकर आपको गुस्सा आ जाएगी।
अंतिम संस्कार जैसे दुखद मौके पर ये फैन अभिनेत्री के पीछे पड़ गया, वो सेल्फी लेना चाहता था। हालांकि बार बार विद्या के साथ मौजूद लड़की शख्स को मना करती रही कि वो चला जाए, लेकिन वो पीछे ही पड़ा रहा। इस वीडियो को Voompla ने साझा किया है और सामने आते ही ये चर्चा में हैं।
लोगों ने लगाई लताड़
इस शख्स की हरकतें लोगों को अच्छी नहीं लगीं और वो कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''कैसा पागल आदमी है ये।'' एक ने लिखा, ''साले अंतिम संस्कार पर भी नहीं छोड़ते ये लोग।''
एक ने लिखा, 'अब अगर सेलेब यहां कुछ कहेंगे तो ये ब्रेकिंग न्यूज होगी!!! इस निरर्थक आदमी के लिए क्या किया जाना चाहिए, उसके लिए कोई अपराध।'' एक ने लिखा, ''ये बहुत शर्मनाक है। इस संवेदनशील क्षण में सेल्फी क्लिक कर रहा हूं। यह उत्पीड़न जैसा है। उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''कितने परेशान लोग हैं....वो अफ़सोस करने आये हैं... इसको सेल्फी चाहिए।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
हालांकि ये शख्स कौन है और वो वहां क्या कर रहा था इसको लेकर किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लीजेंड्री सिंगर पंकज उधास के निधन ने सबको हिला डाला है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











