CCTV Video- ऐसे हुआ पंकज त्रिपाठी के जीजा का एक्सीडेंट, वीडियो देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे

अभिनेता पंकज त्रिपाठी के घर से एक बुरी खबर आई जिसने उनके पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया। दरअसल अभिनेता के बहनोई का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया। पंकज त्रिपाठी की बहन का नाम सरिता तिवारी है और उनके पति का नाम राजेश तिवारी है।
खबरें हैं कि ये दोनों शनिवार देर शाम कहीं जा रहे थे और इस दौरान भयंकर सड़क दुर्घटना हो गई। दुर्घटना में राजेश तिवारी की जान चली गई, जबकि सरिता तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गईं और वर्तमान में बिहार के धनबाद के एसएनएमएमसी अस्पताल में गंभीर स्थिति में हैं।
इसके बाद से लोगों के मन में कई सवाल थे कि एक्सीडेंट कैसे हुआ है? अब इस एक्सीडेंट का वीडियो वायरल हुआ है जोकि एबीपी न्यूज ने साझा किया है।
कैसा है वीडियो?
सामने आए दुर्घटना के इस वीडियो को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आप देखेंगे कि कार किस तरह से तेजी से आती है और डिवाइडर से टकरा जाती है। डिवाइडर के पहले साइन बोर्ड लगा हुआ है जिसको कार तोड़ती है और उछलकर डिवाइडर के बीचों बीच चढ़ जाती है। ये दुर्घटना ऐसी थी कि राजेश की मौत हो गई जबकि सरिता का इलाज चल रहा है। वीडियो में अभी तक अभिनेता का कोई रिएक्शन नहीं आया है। हालांकि लोग वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या कह रहे हैं लोग
एक यूजर ने लिखा है, ''मारुति तो चलती फिरती मौत का डबा..हैं.. गाड़ी लेने से पहले सोचे नहीं तो सबको टाटा करना पड़ेगा सबको 1 दिन।'' एक यूजर का कहना था, ''गाड़ी इतनी स्पीड में ये होना ही था या तो गुस्सा या ड्रिंक हो सकता है।'' एक ने लिखा, ''किसी की मौत हो गई और लोग यहां बकवास और ज्ञान दे रहे.. गजब समाज है..।'' एक ने लिखा, ''अगर इनके पास ऋषब पंत जैसी कार होती तो शायद ये सब ना होता।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications