पंकज त्रिपाठी ने जीता National Film Award 2023 तो भावुक होकर सोशल मीडिया पर लिखा खास मैसेज

Pankaj Tripathi

National Film Awards 2023: मनोरंजन जगत में कलाकार तो कई सारे हैं परंतु ऐसे खास कलाकार हैं जिनसे दर्शकों का जुड़ाव खास तरीके का है। इन कलाकारों की लिस्ट में अभिनेता पंकज त्रिपाठी का नाम भी सामने आता है, पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) के लिए दर्शकों को प्रेम बहुत खास है। हाल ही में जब पंकज त्रिपाठी का नाम नेशनल अवॉर्ड विजेता (National Film Awards 2023) की लिस्ट में सामने आया तो फैंस खुशी से झूम उठें। इसी बीच खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर भावुक मैसेज लिखकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

अभिनेता पंकज त्रिपाठी के नाम नेशनल अवॉर्ड-

पंकज त्रिपाठी हिंदी सिनेमा के उम्दा कलाकार हैं। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में शानदार परफॉर्मेंसेस दीं और कई अवॉर्ड्स अपने नाम किये। हाल ही में, उन्हें देश के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोहों में से एक नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला।

पंकज त्रिपाठी को फिल्म 'मिमी' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला। इस अवॉर्ड से सम्मानित होने के बाद पंकज इमोशनल हो गये। उन्होंने एक स्टेटमेंट जारी कर दिल छू लेने वाली बात कही और इस अवॉर्ड को अपने दिवंगत पिता को समर्पित किया।

सोशल मीडिया पर पंकज त्रिपाठी का खास मैसेज-

हिंदी सिनेमा जगत के शानदार अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपने स्टेटमेंट में कहा, "दुर्भाग्य से यह मेरे लिए हानि और शोक का समय है। अगर बाबूजी आसपास होते तो वे मेरे लिए बहुत खुश होते। जब मुझे पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिला, तो उन्हें बहुत गर्व महसूस हुआ और वह बहुत खुश थे। यह राष्ट्रीय पुरस्कार मैं उन्हें और उनके जज्बे को समर्पित करता हूं। मैं आज जो कुछ भी हूं, वह उनकी वजह से हूं। इस समय मेरे पास शब्द नहीं हैं, लेकिन मैं खुश हूं और टीम का आभारी हूं। कृति ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी जीता है, इसलिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई।" पंकज त्रिपाठी को सोशल मीडिया पर लगातार फैंस का प्यार मिल रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X