'सास ने आज तक मुझे स्वीकार नहीं किया' पंकज त्रिपाठी की पत्नी का 20 सालों बार हैरान करने वाला खुलासा

Pankaj Tripathi Wife: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपनी कसी हुई एक्टिंग स्किल्स के लिए खूब मशहूर हैं। अभिनेता के स्ट्रगल से तो सभी वाकिफ है। वहीं अब हाल ही में उनकी पत्नी ने एक इंटरव्यू दिया और एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। दरअसल, पंकज त्रिपाठी ने अपनी गर्लफ्रेंड मृदुला से लव मैरिज की थी जो उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर की थी।
पंकज त्रिपाठी की लव मैरिज
इसी को लेकर पंकज त्रिपाठी की पत्नी ने बताया कि उनकी लव मैरिज के कारण आज तक भी उनकी सास ने उन्हें नहीं अपनाया है। हाल ही में अतुल के पॉडकास्ट में पंकज त्रिपाठी की पत्नी ने बताया कि लव मैरिज के कारण दोनों के परिवारों को दिक्कते थीं। इसके बावजूद उन्होंने और पंकज त्रिपाठी ने शादी की।
शादी की मिले थे पहली बार
मृदुला ने बताया कि वो अपनी भाई की शादी में पहली बार पंकज त्रिपाठी से मिली थीं। मृदुला का भाई की शादी पंकज त्रिपाठी की बहन से हुई थी। एक हाई क्लास फैमिली से होने के कारण मृदुला को इसी बात का डर था कि परिवार उनके इस रिश्ते को एक्सेप्ट करेगा या नहीं।
फैमिली स्टेटस की दिक्कत
मृदुला ने कहा, "यह अभी भी स्वीकार्य नहीं है। हम खून के रिश्तेदार नहीं हैं, लेकिन हमारी संस्कृति में किसी महिला का निम्न स्तर के परिवार में विवाह करना अस्वीकार्य है, जबकि किसी अन्य महिला का विवाह पहले ही उच्च स्तर के परिवार में हो चुका है। और चूंकि मेरी भाभी का विवाह मेरे परिवार में उनके उच्च स्तर के व्यक्ति से हुआ था, इसलिए मेरा विवाह उनके परिवार में नहीं हो सकता था, जिसे निम्न स्तर का माना जाता था।'
पापा का रिएक्शन
9वीं क्लास में मृदुला को 11वीं क्लास के पंकज थे जब दोनों एक दूसरे के लिए कुछ खास महसूस करने लगे थे। मृदुला ने बताया कि जब उनकी शादी किसी और से होने वाली थी तब उन्होंने अपने पिता को इस बारे में बताया और उनके पिता का हैरान करने वाला रिएक्शन सामने आया। उनके पिता ने कहा, "तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया? मैं लड़कों की तलाश में समय बर्बाद नहीं करता।" हालांकि उनकी मां और भाभी काफी गुस्से से भरी थीं।
मृदुला ने बताया कि इस रिश्ते को स्वीरा करना किसी के लिए भी आसान नहीं था लेकिन वक्स से साथ इसे एक्सेप्ट करने में समय लगा। मृदुला ने कहा, "एक तहलका था, एक बवाल था। भाभी खुश नहीं थी, मां खुश नहीं थी। उन्हें इस बात की चिंता थी कि वह मेरा ख्याल कैसे रखेगा, लेकिन धीरे-धीरे वे हमें स्वीकार करने लगे।"


Click it and Unblock the Notifications











