Exclusive: मालदीव और लक्षद्वीप की बहस के बीच पंकज त्रिपाठी का बयान,- "फ्लाइट्स बढ़ाई जाएं लक्षद्वीप की..."

Pankaj Tripathi

Pankaj Tripathi: पिछले काफी वक्त से एक मुद्दा जो हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है, वह है मालदीव और लक्षद्वीप का। जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप गए हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करके इसकी तारीफ की है। तब से इसको लेकर कई सारी चीजें हुई हैं और इस वक्त मालदीव और लक्षद्वीप बहस के बीच पूरा बॉलीवुड मोदी के सपोर्ट में आ गया है। हर कोई लक्षद्वीप जानें को लेकर बात कर रहा है। इसी बीच हिंदी सिनेमा जगत के शानदार अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने लक्षद्वीप को लेकर अपना बयान दिया है।

लक्षद्वीप के सपोर्ट में उतरे पंकज त्रिपाठी-

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कड़ी मेहनत के बाद एक अलग मुकाम हासिल किया है। अभिनेता ने अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है। इन दिनों अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'मैं अटल हूं' को लेकर चर्चा में हैं।

यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म का पंकज त्रिपाठी जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी फिल्म के प्रमोशन के बीच पंकज त्रिपाठी ने फिल्मीबीट के साथ इंटरव्यू के दौरान लक्षद्वीप को लेकर अपनी बात रखी।

जब एक्टर से पूछा गया है कि मालदीव और लक्षद्वीप विवाद को लेकर आपका क्या विचार है। तब पंकज त्रिपाठी ने खुलकर अपने विचार रखते हुए कहा है,- मालदीव में लोग बस छुट्टी मनाने और रील्स मनाने जाते हैं। हमारे देश से सुंदर कोई देश नहीं है संसार में। तो लक्षद्वीप की फ्लाइट्स बढ़ा दीजिए और टिकट कम दीजिए, हम चलते हैं।

पंकज त्रिपाठी का ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसको लेकर फैंस एक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हमेशा ही तरफ फैंस एक्टर पर अपना प्यार लुटा रहे हैं और अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए कह रहे हैं कि लक्षद्वीप सबसे अच्छा है।

मालदीव और लक्षद्वीप की बहस पर बॉलीवुड-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लक्षद्वीप का दौरा किया और वहां से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। साथ ही उन्होंने लोगों से लक्षद्वीप की यात्रा करने का आग्रह किया। ये सब मालदीव के कुछ नेताओं को रास नहीं आया और उन्होंने भारतीयों के ऊपर नस्लीय टिप्पणी कर दी, जिसने देशवासियों को नाराज कर दिया। इसके बाद ये मुद्दा काफी बढ़ गया। कई सेलेब्स ने इस पर कड़ी आपत्ति जाहिर करते हुए पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के समर्थन में ट्वीट किये और मालदीव के बयानबाज नेताओं को आड़े हाथों लिया।

अभिनेता पंकज त्रिपाठी का वर्कफ्रंट-

पंकज त्रिपाठी के वर्कफ्रंट की बात करें, उन्हें अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में सुल्तान कुरैशी की भूमिका निभाने के बाद अभिनेता को प्रसिद्धि मिली। इसके बाद पंकज ने 'फुकरे', 'गुंडे', 'फुकरे रिटर्न्स', 'स्त्री', 'सुपर 30', 'ओएमजी 2', 'फुकरे 3', 'कड़क सिंह' और कई फिल्मों में काम किया। अभिनेता इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मैं अटल हूं' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, वे 'मेट्रो इन दिनों' और 'स्त्री 2' की भी शूटिंग कर रहे हैं।

Read more about: pankaj tripathi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X