सादा सा कुर्ता, बिखरे बाल और कंधे पर बैग लादे एयरपोर्ट पहुंचे पंकज त्रिपाठी, हुलिया देख पहचानना हुआ मुश्किल!

Pankaj Tripathi Viral Video: बॉलीवुड स्टार पंकज त्रिपाठी को अपने परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उन्हें कैजुअल कुर्ता पहने और कंधे पर बैग लटकाए देखा गया। एक्टर और उनके परिवार का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पंकज का वीडियो
पंकज त्रिपाठी की जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा, वह थी उनकी सादगी। नेटिजन्स ने 'ब्रांड की दुकान' न होने के लिए अभिनेता की प्रशंसा की। पंकज त्रिपाठी ने सोशल मीडिया यूजर्स में से एक ने लिखा, "'ब्रांड की दुकान' को एयरपोर्ट में एंटर करते हुए न देखना ताजगी भरा है।" दूसरे ने कहा, "इतना जमीन से जुड़ा अभिनेता! श्री पंकज त्रिपाठी जी #pankajtripathi के लिए लाइक बटन।"
यह भी पढ़ें- पति पर मरी- मिटी जा रही है ये एक्ट्रेस, कैमरे के सामने ही करने लगी बेडरूम वाली हरकतें
एक्टर के लुक ने खींचा ध्यान
एक्टर के लुक की बात करें तो उन्होंने हल्के पीले रंग का कुर्ता पहना हुआ था और सफेद रंग का पजामा। अपने इस लुक को उन्होंने स्पोर्ट शूज के साथ कैरी किया था। उन्होंने कंधे पर अपना बैग टांग रखा था और उन्हें इस तरह बैग ले जाते देख लोगों को यकीन ही नहीं हुआ कि कोई एक्टर इतना भी सादा हो सकता है। इस वीडियो में वो कैमरापर्सन की तरफ आभार प्रकट करते नजर आ रहे हैं।
एक्टर का करियर
मिर्ज़ापुर में अपने किरदार के लिए मशहूर पंकज त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में फिल्म रन से की थी। बाद में 2006 में उन्हें ओमकारा में देखा गया था। उन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर (2012) में अपनी भूमिका से सभी का ध्यान खींचा। वह फुकरे, बरेली की बर्फी, न्यूटन, स्त्री, लूडो और मिमी सहित फिल्मों में भी दिखाई दिए।
इससे पहले, इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में, एक्टर ने चल रहे #BoycottBollywood ट्रेंड के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा, "लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है।" लेकिन साथ ही, फ़िल्में सरकार के लिए राजस्व उत्पन्न करने वाला एक बड़ा माध्यम हैं। इस राजस्व का उपयोग समाज की भलाई के लिए किया जाता है। लेकिन, सहमत हो या नहीं, यह प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है।


Click it and Unblock the Notifications