पंकज त्रिपाठी ने बताया सिद्धार्थ शुक्ला के साथ कैसा था उनका बॉण्ड, कहा- 'हमारा गहरा कनेक्शन था'

हाल ही में एक इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि शहनाज उन्हें सिद्धार्थ की याद दिलाती हैं। सिद्धार्थ शुक्ला 40 साल के थे जब पिछले साल उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पंकज त्रिपाठी ने उन्हें याद करते हुए कहा कि, "बहुत लोगों नहीं पता, लेकिन हमारा कनेक्शन बहुत अच्छा था।"

Recommended Video

Pankaj Tripathi Candid and Fun Interview for Criminal Justice 3 Adhura Sach | with FilmiBeat

इंटरव्यू के दौरान पंकज त्रिपाठी को बताया गया कि हाल ही में शहनाज गिल ने इंटरव्यू दिया था तो उन्होंने पंकज जी की तारीफ की थी। इसके जवाब में अभिनेता ने कहा कि, "हां वो मुझे बतौर अभिनेता काफी पसंद करती हैं, इसके लिए बहुत आभार।" पंकज त्रिपाठी ने आगे कहा, शहनाज का नाम लिया तो सिद्धार्थ की याद आ गई।

pankaj-tripathi-shares-about-his-bond-with-sidharth-shukla-said-shehnaaz-gill-reminds-me-of-him

पंकज त्रिपाठी ने बताया, बहुत लोगों को ये बात नहीं मालूम है और न ही मैंने बताया है कि सिद्धार्थ मेरा बहुत आदर करता था, हमलोग एक-दूसरे से काफी जुड़े हुए थे।

बता दें, सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी बिग बॉस 13 में नजर आई थी। इस कपल की जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी। फैंस दोनों को प्यार से 'सिडनाज' कहकर बुलाते थे। पिछले साल सिद्धार्थ के निधन से शहनाज गहरा झटका लगा था। अभिनेत्री ने थोड़ा वक्त लिया, लेकिन फिर अपने करियर को आगे बढ़ाया।

शहनाज सलमान खान की अगली फिल्म "किसी का भाई, किसी की जान" में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा शहनाज जल्द ही जॉन अब्राहम की अगली फिल्म '100%' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में रितेश देशमुख और नोरा फतेही भी लीड रोल में होंगे।

वहीं, पंकज त्रिपाठी की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'शेरदिल द पीलीभीत सागा' रिलीज हुई थी। उसके बाद वो क्रिमिनल जस्टिस के तीसरे सीजन में नजर आ रहे हैं, जिसके लिए उन्हें दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'ओह माय गॉड 2' में भी नजर आने वाले हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X