Pankaj Tripathi इसलिए रिजेक्ट कर देते हैं साउथ की फिल्में? दिया चौंकाने वाला बयान!

Pankaj Tripathi On Rejecting South Movies- बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज में अपनी धमाकेदार एक्टिंग से सबको प्रभावित करने वाले पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) इस वक्त एक बयान के चलते चर्चा का हिस्सा हैं। काफी कम बार देखा जाता है कि वो किसी तरह का बयान देते हैं जो कि खबरों का हिस्सा बन जाता है। लेकिन इस बार उन्होने साउथ इंडस्ट्री (South Industry) को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया है जो कि काफी पसंद किया जा रहा है।
दरअसल पंकज त्रिपाठी ने एक इवेंट के दौरान बात करते हुए कहा है कि साउथ की फिल्मों को रिजेक्ट कर देते हैं और इसके पीछे का कारण भी उन्होने बताया है।
उन्होने बताया कि उनको कई बार दक्षिण भारत से फिल्मों के लिए ऑफर्स आए हैं लेकिन उन्होने हर बार इसके लिए मना कर दिया है। मिर्जापुर के कालीन भइया ने इसका कारण बताते हुए कहा कि, वो हिंदी में ही ज्यादा कंफर्टेबल रहते हैं और साउथ में वो फिट नहीं होते हैं।

पंकज का बयान
उन्होने कहा, "हॉलीवुड को भूल जाइए, मुझे तेलुगु और मलयालम फिल्म निर्माताओं से प्रस्ताव मिलते हैं लेकिन मुझे लगता है कि मैं उन फिल्मों के साथ न्याय नहीं कर पाऊंगा क्योंकि मैं भाषा नहीं बोल पाऊंगा।"

बयान काफी चर्चा में है
इसके बाद पंकज त्रिपाठी का ये बयान काफी चर्चा में है और उनको लेकर फैंस भी सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैँ। ऐसा कहा जाता है कि वो हर किरदार में जान भर देते हैं और उनके किरदार काफी मशहूर भी हुए हैँ।

कई शानदार फिल्मों से जुड़ रहा है
इस वक्त उनका नाम कई शानदार फिल्मों से जुड़ रहा है और कई वेब सीरीज में भी नजर आने वाले हैँ। उनकी मोस्ट अवेटेड सीरीज मिर्जापुर सीजन 3 को लेकर भी फैंस इंतजार में है और काफी जल्दी इससे कोई अपडेट सामने आने वाला है।

काफी संघर्ष किया है
इसके अलावा पंकज त्रिपाठी अक्षय कुमार के साथ ओह माय गॉड 2 में नज़र आएंगे और फिल्म की शूटिंग जारी है। पंकज त्रिपाठी ने अपने करियर में काफी संघर्ष किया है और इस बाद इस मकाम तक पहुंचे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











