..................... Pankaj Tripathi revamps the government school in which he studied in his village, photos will shock you - Hindi Filmibeat

गांव के जिस सरकारी स्कूल में पढ़ते थे ये दमदार एक्टर, उसका कर दिया ऐसा जबरदस्त कायाकल्प, Photos

Pankaj Tripathi revamps the school in which he studied in his village

Pankaj Tripathi revamps the government school: पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में हैं, जो सफलता की ऊंचाई को छूते हुए भी जमीन से जुड़े हुए हैं। इस बात को उन्होंने बार-बार साबित भी किया है। अभिनेता ने अपने गांव के उत्थान के लिए बहुत कुछ किया है। वहीं, हाल ही में पंकज, जो मूल रूप से बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं, ने एक सरकारी स्कूल को रेनोवेट करवाया।

पंकज कहते हैं, "हमारे गोपालगंज जिला प्रशासन ने गोपालगंज गौरव ऐप नाम से एक ऐप बनाया। एक बैठक आयोजित की गई जहां प्रशासन ने कहा कि जो भी जिले से है लेकिन बाहर रहते हैं और वह अपने गांव या जिले के लिए समाज सेवा गतिविधियां करना चाहता है, तो प्रशासन इस तरह की गतिविधियों को करने में उनकी मदद करेंगे। मैं बैठक में मौजूद था और मुझे लगा कि यह एक अच्छी पहल है।"

अभिनेता ने आगे कहा, "अब जिस माध्यमिक विद्यालय में मैंने अपनी प्राथमिक शिक्षा की थी, उसके प्रिंसिपल ने मुझे बुलाया और कहा कि उन्हें स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए एक चारदीवारी और गेट बनाने के लिए धन की आवश्यकता है क्योंकि स्कूल के ठीक बाहर एक सड़क है और बच्चे सड़क पर दौड़ते हैं।"

पंकज ने अपने बड़े भाई के साथ प्रोजेक्ट की योजना बनाई और पैसों से इंतेज़ाम किया। उन्होंने कहा, "बाद में जब मैंने गांव का दौरा किया, तो मैं स्कूल गया और महसूस किया कि स्कूल के कुछ हिस्सों में प्लास्टर गिर रहा था, रंग फीके पड़ गए थे, रोशनी और पंखे ठीक से काम नहीं कर रहे थे। मुझे लगा कि यह भी किया जाना चाहिए। इसलिए मेरे माता और पिता पंडित बनारस तिवारी फाउंडेशन ट्रस्ट के नाम से बने ट्रस्ट के माध्यम से, हमने स्कूल के बुनियादी ढांचे को सुधारने और उन्नत करने की पहल की। हमने पर्यावरण के अनुकूल सौर सोलार पैनल स्थापित किए ताकि बिजली की विफलता के समय छात्रों को स्कूल में पढ़ते समय किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।"

Read more about: pankaj tripathi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X