..................... पंकज त्रिपाठी ने ओह माय गॉड 2 में परेश रावल को किया रिप्लेस | Pankaj Tripathi replaces Paresh Rawal in Akshay Kumar's Oh My God 2 - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 पर काम शुरू - इस एक्टर ने किया परेश रावल को रिप्लेस

पिछले ही साल परेश रावल ने कंफर्म किया था कि ओह माय गॉड के सीक्वल पर काम चल रहा है। फिल्म इस साल गर्मियों में शुरू होने वाली थी लेकिन अब फिल्म सितंबर तक शुरू होने के आसार लग रहे हैं। इतना ही नहीं अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म के सीक्वल में परेश रावल को पंकज त्रिपाठी ने रिप्लेस कर दिया है।

पंकज त्रिपाठी, हाल ही में अक्षय कुमार के साथ बच्चन पांडे में काम कर चुके हैं। ओह माय गॉड, अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की साथ में दूसरी फिल्म होगी।

pankaj-tripathi-replaces-paresh-rawal-in-akshay-kumar-s-oh-my-god-2

जहां फिल्म का पहला पार्ट उमेश पटेल ने डायरेक्ट किया था वहीं दूसरे पार्ट के डायरेक्टर का नाम फिलहाल गुप्त रखा जा रहा है। फिल्म को अक्षय कुमार और अश्विन वर्दे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के प्री प्रोडक्शन पर काम चल रहा है।

माना जा रहा है कि सितंबर से फिल्म की शूटिंग होगी और ये नॉन स्टॉप दो महीनों का शेड्यूल होगा। ओह माय गॉड 2 शुरू करने से पहले, अक्षय कुमार अपनी फिल्म रक्षाबंधन की शूटिंग पूरी करेंगे।

गौरतलब है कि 2012 में आई ओह माय गॉड, एक ऐेसे आदमी की कहानी थी जो भूकंप में अपनी दुकान खोने के बाद भगवान पर केस कर देता है और अपना केस खुद लड़ता है।

गुजराती नाटक पर आधारित

गुजराती नाटक पर आधारित

ओह माय गॉड एक गुजराती नाटक पर आधारित है जिसका नाम था कांजी विरूद्ध कांजी (कांजी Vs कांजी)। इसके अलावा, फिल्म एक अंग्रेज़ी फिल्म The Man Who Sued God से भी प्रेरित थी।

धुंआधार बॉक्स ऑफिस

धुंआधार बॉक्स ऑफिस

शुरू में फिल्म को अच्छी ओपनिंग नहीं मिली लेकिन धीरे धीरे बेहतरीन वर्ड ऑफ माउथ के बाद इसे थियेटर में अच्छे दर्शक मिले और ये फिल्म एक स्लीपर हिट थी।

सलमान की आवाज़

सलमान की आवाज़

फिल्म के टीज़र के सूत्रधार सलमान खान थे जिसके बाद माना जा रहा था कि सलमान ही फिल्म के सूत्रधार हैं। इसके बाद डायरेक्टर उमेश पटेल को साफ करना पड़ा था कि ये सिर्फ अफवाह है। हालांकि फिल्म में कई कैमियो थे जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और प्रभुदेवा का गो गोविंदा डांस प्रमुख थे।

अक्षय की बाईक

अक्षय की बाईक

फिल्म में अक्षय कुमार की बाईक की कीमत 1 मिलियन रूपये थी। इसकी नंबर प्लेट पर OM + 786 लिखा होता है जो तीन प्रमुख धर्मों की ओर इशारा करता है।

भरपूर कंट्रोवर्सी

भरपूर कंट्रोवर्सी

फिल्म को लेकर भरपूर कंट्रोवर्सी हुई थी। फिल्म में धर्म को लेकर कई डायलॉग्स पर विवाद उठा जिसके बाद अक्षय कुमार और परेश रावल के खिलाफ केस हुआ। इतना ही नहीं, अक्षय कुमार को पुलिस प्रोटेक्शन तक देनी पड़ गई थी।

शाहरूख ने की रिजेक्ट

शाहरूख ने की रिजेक्ट

शाहरूख खान भी फिल्म में एक कैमियो करने वाले थे लेकिन फिर शाहरूख ने इससे इनकार कर दिया। शायद, शाहरूख खान भी फिल्म की स्क्रिप्ट को देखकर भांप गए थे कि धर्म को लेकर जो बखेड़ा इस फिल्म में खड़ा किया गया है वो उन पर भारी पड़ सकता है।

ज़बरदस्त थी केमिस्ट्री

ज़बरदस्त थी केमिस्ट्री

अक्षय कुमार और परेश रावल की केमिस्ट्री दर्शकों ने कई फिल्मों में देखी है और यही कारण है कि दोनों की जोड़ी सुपरहिट है। ऐसे में देखना है कि अब परेश रावल की जगह पंकज त्रिपाठी के आने के बाद फिल्म दर्शकों का दिल कितना जीत पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X