..................... पंकज त्रिपाठी ने इरफान खान को किया याद, कहा, मैंने उनकी हर फिल्म देखी है | Pankaj Tripathi Remembers Irrfan Khan, Said I Watched All His Movies - Hindi Filmibeat

'इरफान एकलौते ऐसे एक्टर हैं, जिनकी हर फिल्म मैंने देखी है'- पंकज त्रिपाठी ने इरफान खान को किया याद

दिग्गज कलाकार इरफान खान ने इस साल दुनिया को अलविदा कह दिया, जो उनसे जुड़े हर इंसान के लिए एक सदमे की तरह था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पंकज त्रिपाठी ने इरफान खान को याद करते हुए कहा कि, वह एकमात्र ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी मैंने हर फिल्म देखी है। साथ ही उन्होंने कहा, वे आज जो कुछ भी हैं, वो इरफान खान की वजह से ही हैं।

पंकज त्रिपाठी आज दर्शकों के सबसे चहेते कलाकारों में शामिल हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से लेकर बड़ी स्क्रीन तक, उनके निभाए हर किरदारों को सराहा जा रहा है। हाल ही में मिर्जापुर 2 को लेकर अभिनेता एक बार फिर चर्चा में हैं।

Pankaj Tripathi

इरफान खान को याद करते हुए पंकज त्रिपाठी ने कहा, "मैं इरफ़ान को बेहद पसंद करता हूं और जब उनकी मौत की खबर आई तो मुझे गहरा धक्का लगा, सच कहूं तो मैं आज तक इस बात से दुखी हूं, क्योंकि वह मेरी प्रेरणा थे। मैंने मकबूल, वॉरियर सहित उनकी सभी फिल्म देखी हैं।"

पंकज आगे कहते हैं कि, 'मुझे लगता है कि वह इकलौते ऐसे इंडियन एक्टर होंगे जिनकी लगभग सभी फ़िल्में मैने देखी हैं। मुझे लगता था कि वह हर बार कुछ ना कुछ नया करते हैं और एक्टिंग ऐसी ही होना चाहिए।"

एक इंटरव्यू में पंकज ने कहा कि वे अंग्रेजी मीडियम में सिर्फ इसलिए काम करना चाहते थे क्योंकि इसी कारण से उन्हें इरफान खान के साथ काम करने का मौका मिलता। वे बताते हैं, 'एक एक्टर के तौर पर इरफान खान की एक्टिंग से मैं हमेशा प्रभावित हुआ हूं। उनका मेरे जीवन पर गहरा प्रभाव है। 'हासिल', 'मकबूल', 'पान सिंह तोमर' और 'द वॉरियर' में इरफान की परफॉर्मेंस ने मुझ पर जबरदस्त प्रभाव डाला। वे नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) में मेरे गुरु और मेरे सीनियर थे। मैं हमेशा से ऑडियंस पर वैसा ही प्रभाव डालना चाहता था जैसा इरफान अपनी एक्टिंग से डालते थे। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा और मेरी एक्टिंग उनके लिए एक गुरु-दक्षिणा है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X