..................... Pankaj Tripathi Recalls Being Judged For Poor English And SmallTown Background During Struggle Days - Hindi Filmibeat

गांव से शहर आने के बाद इस एक्टर को किया गया जज, अंग्रेजी ना आने पर हुआ भेदभाव!

Pankaj Tripathi Career Struggle: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पंकज त्रिपाठी आज के वक्त में काफी बड़ा नाम बन चुके हैं और पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपने काम के चलते इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई है। मिर्जापुर वेब सीरीज में कालीन भैया बनाकर उनका भौकाल सभी को देखने के लिए मिला। लेकिन आज के वक्त पर वह जिस मुकाम पर है उन्होंने अपनी मेहनत से हासिल की है।

Pankaj Tripathi

पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड में आने से पहले दिल्ली के नेशनल स्कूल आफ ड्रामा में थे और वहां से ही उन्होंने एक्टिंग सीखी। फिर मुंबई में आने का फैसला लिया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक्टर दिल्ली किसी बड़ी उम्मीद के साथ में गए थे लेकिन वहां पर जाते ही उन्होंने काफी मुश्किलों का सामना किया। गांव से शहर में आए पंकज के लिए काफी कुछ बदल गया था।

पंकज त्रिपाठी को कल्चर शिफ्ट का करना पड़ा सामना

पंकज त्रिपाठी ने एक हाल ही के पॉडकास्ट में अपने एनएसडी के दोनों को याद किया। उन्होंने यह भी बताया कि जब वह साल 2001 में दिल्ली पहुंचे थे तब उन्हें पहली बार कल्चर शिफ्ट का एहसास हो गया था। बात करते हुए कहा कि साल 2001 में जब मैं दिल्ली पहुंचा तब मुझे एक कल्चर शॉक मिल गया था। मैंने पहली बार लड़कियों को स्मोक करते हुए देखा था और मैं यही सोच रहा था कि यह कैसी लड़कियां है। लेकिन करीबन 15 दिन के बाद में मुझे इस बात का एहसास हो गया था कि वह उस चीज को देखने का सही नजरिया ही नहीं था।

पंकज त्रिपाठी ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "लोगों ने मुझे मेरी भाषा को लेकर बहुत जल्दी जज करना शुरू कर दिया था। उनको लगता था कि अगर कोई अच्छे से इंग्लिश नहीं बोल सकता है तो वह जरूर किसी गरीब बैकग्राउंड से ही आता होगा या उसके पास में मौके नहीं होंगे। लोग कई बार आप क्या भाषा बोलते हैं उसके मुताबिक आपकी इमेज बना लेते हैं। लेकिन हकीकत यही होती है कि दोनों चीजों का आपस में कोई भी ताल्लुक नहीं होता।"

अभिनेता ने आगे बात करते हुए कहा कि ऐसी बातें अक्सर लोगों के मन में किसी चीज में काम होने का भाव भी पैदा करने लग जाती हैं। लेकिन वह इस चक्कर में कभी भी नहीं फंसे। उनको इंडस्ट्री में कभी अपनी पहचान को लेकर चिंता नहीं करनी पड़ी है।

अगर हम पंकज त्रिपाठी के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि इस साल सितंबर में उनकी मिर्जापुर वेब सीरीज, एक फिल्म के तौर पर रिलीज होगी जिसमें वह अपना किरदार कालीन भैया प्ले करते हुए नजर आने वाले हैं।

Read more about: pankaj tripathi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X