Just In: सतीश कौशिक की फिल्म में मरे हुए आदमी बनेंगे पंकज त्रिपाठी

सतीश कौशिक की अगली फिल्म में पंकज त्रिपाठी एक मरे हुए आदमी का किरदार निभाने जा रहे हैं। फिल्म बिहार के एक किसान की कहानी से प्रेरित है जिसे सरकारी कागज़ों में मृत घोषित कर दिया जाता है और फिर वो अपने ज़िंदा होने की लड़ाई लड़ता है। इस फिल्म के लिए सतीश कौशिक को बिहार की पृष्ठभूमि को अच्छे से समझने वाला एक अभिनेता चाहिए था।

पंकज त्रिपाठी से बेहतर इस किरदार को कोई नहीं निभा सकता था क्योंकि पंकज खुद भी बिहार के हैं और आज भी अपना काफी समय वहीं बिताते हैं। फिल्म की शूटिंग बिहार के ही एक गांव में होगी और इसे अगले साल के मध्य तक रिलीज़ करने की योजना बनाई जा रही है।

pankaj-tripathi-play-a-dead-man-in-satish-kaushik-s-next

पंकज त्रिपाठी अपने अभिनय से पिछले कुछ सालों में लोगों के दिल में अपनी जगह बना चुके हैं। गैंग्स ऑफ वसेपुर से लेकर स्त्री तक उनके हर किरदार को दर्शकों ने बखूबी सराहा है। चाहे वो बरेली की बर्फी के बेहतरीन पिता हो या न्यूटन का आत्मा राम जो कि बुरा नहीं है लेकिन बस अपने काम में ढीला है।

अपने अभिनय के लिए पंकज त्रिपाठी को नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। दर्शक उन्हें स्त्री के सीक्वल में देखने के लिए उत्साहित हैं। पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड ने कुछ सशक्त अभिनेताओं की फिल्मों में एक समानांतर पहचान बना दी है। एक नज़र डालिए, सिनेमा के इन तीसरे स्तंभ पर -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X