'हिंदी फिल्मों का हिस्सा हैं तो हिंदी तो आनी ही चाहिए', बॉलीवुड में इंग्लिश के चलन पर बोले पंकज त्रिपाठी

pankaj-tripathi-on-promoting-hindi-language-like-amitabh-bachchan-says-hindi-is-our-identity

Pankaj Tripathi: फिल्म फुकरे 3 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जहां एक बार फिर अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपने अतरंगी अंदाज से लोगों का दिल जीत रहे हैं। फुकरे फ्रैंचाइजी का हिस्सा बने पंकज त्रिपाठी को दस साल पूरे हो चुके हैं और उन्होंने इस मौके पर अपनी खुशी जाहिर की।

इसके साथ ही अभिनेता ने उनकी हिंदी भाषा पर पकड़ को लेकर भी सवाल किया गया, जिस पर उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि सभी तालियां बजाने लगे। बॉलीवुड में काफी कम कलाकार ही अपनी शुद्ध हिंदी के लिए जाने जाते हैं, जिनमें अमिताभ बच्चन, मनोज बाजपेयी और पंकज त्रिपाठी जैसे नाम हैं।

हिंदी भाषा हमारी पहचान है

लिहाजा, जब ट्रेलर लॉन्च के दौरान पंकज त्रिपाठी से उनकी हिंदी भाषा पर पकड़ को लेकर सवाल किया गया। तो उन्होंने कहा, "मैं अपनी फिल्मों की स्क्रिप्ट देवनागरी में ही लेता हूं.. क्योंकि मैं हिंदी में सहज हूं। अंग्रेजी में लिखी स्क्रिप्ट मैं नहीं लेता हूं। वैसे भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा है तो हिंदी तो आनी ही चाहिए। मैं तो हिंदी का खाता हूं, हिंदी पीता हूं, हिंदी ही ओढ़ता हूं.. बाकी सारी भाषाओं की भी मैं बहुत इज्जत करता हूं, लेकिन हिंदी हमारी पहचान है। हिंदी सिनेमा का कलाकार होने के नाते हिंदी भाषा को बढ़ावा देना मेरा कर्तव्य है।"

बता दें, पंकज त्रिपाठी हाल ही में फिल्म ओएमजी 2 में नजर आए थे, जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है। इसके अलावा इस साल वो फुकरे 3, स्त्री 2, मेट्रो 2, मिर्जापुर 3, कड़क सिंह (अनिरुद्ध रॉय चौधरी की फिल्म), क्रिमिनल जस्टिस 4 जैसी फिल्में और वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं।

More from Filmibeat

Read more about: pankaj tripathi fukrey 3
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X