'यहां सेंसिबिलिटी कहां है?', समय-रणवीर पर बुरी तरह बरसे Pankaj Tripathi, बोले- मनोरंजन के नाम पर कुछ भी कहेंगे

Pankaj Tripathi On India's Got Latent Controversy: इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद लगातार बढ़ता चला जा रहा है और इस पर काफी सारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अपना रिएक्शन दे चुके हैं। काफी सारे सेलिब्रिटीज ने समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। हालांकि अब इसी बीच पंकज त्रिपाठी ने भी इस पूरे मामले पर अपनी राय दी है।
पंकज त्रिपाठी ने स्क्रीन के साथ में इंटरव्यू के दौरान इस पूरे मामले पर बात की। उन्होंने कहा कि "यह इंटरनेट की दुनिया है और हर एक इंसान की अपनी राय होती है। इंटरनेट एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां से बहुत सारे लोग अचानक से मशहूर बन जाते हैं। उन्हें नाम और शोहरत मिल जाती है। लेकिन यहां पर सेंसिबिलिटी कहां है?"
पंकज त्रिपाठी ने इस पर बात करते हुए आगे कहा कि "क्या उनके पास में साहित्यिक ज्ञान से लेकर सामाजिक व्यवहार जैसी जरूरी इंटेलिजेंस है? हर किसी को हम जिस समाज में रह रहे हैं उसके कल्चरल वैल्यू को जानने की जरूरत है। अगर कोई क्लियर सेंसरशिप नहीं है तो इसका मतलब यह नहीं हो जाता कि आप मनोरंजन के नाम पर कुछ भी कहेंगे।"
अभिनेता ने आगे कहा कि "देखो बकवास बोलकर मजा लेना ठीक है, लेकिन बकवास बोलकर घमंड करना यह बिल्कुल भी सही नहीं। इससे भी ज्यादा जरूरी बात तो यह है कि यह कभी भी पूरी तरीके से निरर्थक नहीं होना चाहिए। इन सब चीजों को इतना ज्यादा महत्व नहीं देना चाहिए। कोई भी वायरल हो सकता है लेकिन एक वायरस बीमारी की तरह यह कुछ दिन ही रहेगा और फिर हम आगे बढ़ते जाते हैं।"
पंकज त्रिपाठी ने यह भी कहा कि "सफलता क्यों और कैसे होती है। यह बहुत सी चीजों पर निर्धारित करता है। हालांकि मैं इन चीजों को लेकर बहस नहीं कर रहा हूं कि कौन सही है या फिर कौन गलत है। लेकिन अगर आपके पास में शब्दों की ताकत है और आप जो भी कह रहे हैं उसे लोग प्रभावित होते हैं तो आपको बहुत जिम्मेदारी के साथ में इसका ध्यान रखना चाहिए।"


Click it and Unblock the Notifications











