पंकज त्रिपाठी या अटल बिहारी वाजपेयी, 'मैं अटल हूं' की किसने की शूटिंग, ट्रेलर देख हैरान लोग

Main Atal Hoon Trailer: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित बायोपिक 'मैं अटल हूं' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। रवी जाधव द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में जाने माने कलाकार पंकज त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभाई है। उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से अटल बिहार वाजपेयी के किरदार को जीवंत कर दिया है। ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में अटल बिहारी के जीवन के उतार चढ़ाव और भारत से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों पर नजर डाली जाएगी।
पंकज त्रिपाठी मैं अटल हूं के ट्रेलर लॉन्च पर अपनी पत्नी मृदुला त्रिपाठी के साथ पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने बताया कि वे अटल बिहारी वाजपेयी को अपने बाल्यकाल से ही पसंद करते थे, वे दो बार पटना के मैदान में उनकी रैली में भी शामिल हुए थे। साथ ही पंकज ने कहा कि ऐसा कभी नहीं सोचा था कि जिनकी रैली में जा रहा हूं उनकी बायपिक में काम करने का मौका मिलेगा।
भानुशाली स्टूडियोज और लीजेंड स्टूडियोज के बैनर तले बनी फिल्म 'मैं अटल हूं' अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर 19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को नेशनल अवॉर्ड विनर निर्देशक रवी जाधव ने डायरेक्ट किया है. साथ ही फिल्म को विनोद भानुशाली ने प्रोड्यूस किया है।
पंकज त्रिपाठी ने फिल्म से जुड़ा एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था- 'बहुत-सा रोमांच, हल्का-सा डर, मन में कई भाव, पर निष्ठा से प्रबल हूं। अटल जी के किरदार को समर्पित, अब... "मैं अटल हूं", अटल जी के व्यक्तित्व को पर्दे पर साकार करना किसी परीक्षा से कम नहीं। लेकिन इस परीक्षा में उनका आशीष हमारे साथ है, हमें अटल विश्वास है। #MainATALHoon जल्द ही।'


Click it and Unblock the Notifications












