Pankaj Tripathi के नाम का हुआ गलत इस्तेमाल, गलियों में लगी होर्डिंग्स देख भड़क गए अभिनेता!

कालीन भइया यानि पंकज त्रिपाठी को आज भला कौन नहीं जानता है। इस वक्त वो लगातार कमाल कर रहे हैं और जिस भी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनते हैं उसको अपना बना लेते हैं। लेकिन इस बीच पंकज त्रिपाठी के साथ एक विवाद जुड़ रहा है जिसमें वो आजमगढ़ के मेकर्स से काफी नाराज नजर आ रहे हैं। दरअसल मुंबई में कुछ होर्डिंग्स लगाए गए हैं जिसमें पंकज त्रिपाठी नजर आ रहे हैं और ये होर्डिंग्स आजमगढ़ फिल्म के हैं।
होर्डिंग में पंकज त्रिपाठी मौलवी के गेट अप में नजर आए हैं। इस फिल्म में ऐसे मौलवी के किरदार में हैं, जो युवाओं को आतंकवाद की राह दिखाता है। हालांकि पंकज त्रिपाठी इस फिल्म के मेकर्स से काफी ज्यादा नाराज हैं और उनका कहना है कि सस्ती लोकप्रियता के लिए उनके नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है।
क्यों नाराज हैं पंकज
दरअसल पंकज त्रिपाठी की मानें तो मेकर्स ने कहा था कि ये एक शॉर्ट फिल्म है और इसमें पंकज ने छोटा सा रोल किया था। खबरें तो यहां तक हैं कि इसके लिए उन्होने किसी तरह कीस फीस नहीं ली है।
हालांकि मेकर्स ने उनके नाम को सामने रखकर होर्डिंग्स को इस तरह से लगाया है कि ऐसा लग रहा है कि पंकज त्रिपाठी की इसके लीड एक्टर हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो पंकज त्रिपाठी इस बात से काफी नाराज हैं और मेकर्स पर लीगल एक्शन लेने की तैयारी में हैं। उनका कहना है कि उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।
सिर्फ तीन दिन की है शूटिंग
इंडिया टुडे के मुताबिक पंकज त्रिपाठी ने सिर्फ 3 दिन की ही शूटिंग की है लेकिन ऐसे प्रजेंट किया जा रहा है कि वही मेन एक्टर हैं।


Click it and Unblock the Notifications