..................... Pankaj Tripathi's father Pandit Benaras Tripathi passes away at the age of 99 years - Hindi Filmibeat

एक्टर पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन, 99 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस, शोक में परिवार

pankaj-tripathi-father-pandit-benaras-tripathi-passes-away-at-the-age-of-98-years

Pankaj Tripathi's father passes away: फिल्म ओएमजी 2 की सफलता एन्जॉय कर रहे अभिनेता पंकज त्रिपाठी को एक दुखद समाचार से रूबरू होना पड़ा है। अभिनेता के पिता पंडित बनारस तिवारी का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्‍होंने अपने पैतृक गांव बेलसंड में अंतिम सांस ली।

पंकज त्रिपाठी के पिता 99 वर्ष के थे। अभिनेता अक्सर अपने इंटरव्यू में अपने माता- पिता का जिक्र करते हैं। पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज के इलाके के रहने वाले हैं। जहां एक्टर करियर के कारण मुंबई में रह रहे हैं, वहीं पिता और मां गांव में ही रह रहे थे। पिता का अंतिम संस्कार आज (21 अगस्त) उनके करीबी परिवार के बीच किया जाएगा।

एक दफा अपनी बातचीत में पंकज त्रिपाठी ने एक बार बताया था कि उनके पिता को उनकी अचीवमेंट में जरा भी दिलचस्पी नहीं है। उन्हें यह तक नहीं पता है कि बेटा पंकज त्रिपाठी फिल्म इंडस्ट्री में क्या काम करता है।

उन्होंने कहा, "मेरे माता- पिता को अभी भी ज्यादा आइडिया नहीं है कि मैं क्या करता हूं। वो ना फोन देखते हैं, ना इंटरनेट है, बुजुर्ग हो चुके हैं, तो उन्हें ये सब का कोई एहसास नहीं है। उन्हें सिर्फ ये समझ आता है कि बेटे को लोग अब जानते हैं। लेकिन मैं क्या करता हूं, मेरी कौन सी फिल्में आती है, उसका उन्हें अनुमान नहीं है।"

Read more about: pankaj tripathi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X