..................... Pankaj Tripathi Brother bijendra nath Tiwari Attack referred to patna hospital in serious condition - Hindi Filmibeat

पंकज त्रिपाठी के घर ट्रेजडी, भाई पर जानलेवा हमला, नाजुक हालत में अस्पताल दर अस्पताल भटक रहे

Pankaj Tripathi Brother Attacked: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी मुश्किलों में आ गए हैं। पंकज त्रिपाठी के भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया गया है। उनकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। ऐसे में उन्हें एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में पटना के लिए रेफर कर दिया गया है।

Pankaj Tripathi Brother Attacked

पुरानी रंजिश का है मामला

मामला बिहार के गोपालगंज जिले का है जहां पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के चलते जानलेवा हमला कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।

पटना के लिए रेफर किया गया

घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बिजेंद्र नाथ तिवारी को गंभीर हालत में निकटतम अस्पताल ले जाया गया। यहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। फिलहाल पटना में उनका इलाज चल रहा है।

पंकज त्रिपाठी के परिवार से जुड़े होने के कारण खलबली

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी के परिवार से जुड़ा मामला होने के कारण सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। स्थानीय पुलिस ने बिना वक्त गंवाए घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने तकनीकी और स्थानीय इनपुट के आधार पर एक संदिग्ध मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।

Read more about: pankaj tripathi bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X