रियल स्टोरी पर पंकज त्रिपाठी ने शुरू किया काम, श्रीजीत मुखर्जी की अगली फिल्म शेरदिल की शूटिंग

By Filmibeat Desk

पंकज त्रिपाठी ने अक्षय कुमार के साथ OMG के बहुप्रतीक्षित सीक्वल को पूरा करने के बाद अब श्रीजीत मुखर्जी की अगली फिल्म शेरदिल की शूटिंग शुरू कर दी है। शेरदिल फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है जो पीलीभीत टाइगर रिजर्व में हुई एक वास्तविक जीवन की घटना से प्रेरित है, जहां ग्रामीण अपने बुजुर्ग परिवार के सदस्यों को बाघों के शिकार के लिए छोड़ देते थे।

फिर प्रशासन से मुआवज़े का दावा करते थे। हालांकि, बुजुर्ग ग्रामीणों पर हमलों की श्रृंखला के बाद, वन अधिकारियों को वास्तविक घटनाओं के बारे में संदेह होता है। पंकज त्रिपाठी एक ग्राम प्रधान की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने गरीब परिवार को बचाने के लिए गहरे जंगल में जाने को मजबूर है।

pankaj tripathi

शेरदिल फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते हुए, बहुमुखी अभिनेता नीरज काबी और सयानी गुप्ता जैसी बेहतरीन प्रतिभाओं के साथ उनके सह-कलाकार हैं। शेरदिल, जिसकी शूटिंग 2020 में शुरू होनी थी, महामारी के कारण रोक दी गई थी। अब जबकि कलाकारों और क्रू ने फिल्मांकन फिर से शुरू कर दिया है, सेट पर हर कोई सुपर चार्ज है।

श्रीजीत मुखर्जी के साथ काम करने के बारे में बोलते हुए पंकज कहते हैं, "श्रीजीत एक शानदार निर्देशक हैं। उन्हें किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। उनका काम खुद के लिए बोलता है। जब मुझे शेरदिल की पेशकश की गई, तो मैं काफी उत्साहित हुआ। कहानी का अपने आप में एक निश्चित चरित्र है। यह खूबसूरती से लिखी गई स्क्रिप्ट है और श्रीजीत पर भरोसा है कि वह हर किरदार को मज़बूती से जीवंत करेंगे। यही उनकी ख़ास खूबी है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X