पंकज त्रिपाठी ने 48 साल की उम्र में दी गुड न्यूज़! पत्नी मृदुला और न्यू बॉर्न के साथ शेयर की अनोखी तस्वीर

Pankaj Tripathi Becomes Bade Papa: सुपरस्टार पंकज त्रिपाठी जितना अपनी फिल्मों और एक्टिंग को लेकर सुर्खियो में रहते हैं उसना ही वो अपनी पर्नल लाइफ को छुपाकर रखना पसंद करते हैं। अब पंकज त्रिपाठी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है।
सामने आई तस्वीर में पंकज त्रिपाठी और उनकी पत्नी मृदुला न्यू बॉर्न बेबी को गोद में लिए दुलार करते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर देखने को बाद लग रहा है कि जैसे कपल एक बार फिर से माता पिता बने हैं। जी हां ये बिल्कु सही है, लेकिन सिर्फ माता पिता नहीं बल्कि बड़े मम्मी पापा बने है।
ये बच्चा परितोष त्रिपाठी का है जो हाल ही में पापा बने हैं। तस्वीर में पंकज और मृदुला बच्चे के साथ हैं। पंकज मुस्कुराते हुए सोफे पर बैठे और बच्चे को अपनी बाहों में पकड़े हुए हैं। वहीं, उनके बगल में बैठी मृदुला हंस रही हैं और बच्चे को प्यार करती नजर आ रही हैं।
फोटो में पंकज ने कलरफुल टी-शर्ट और पैंट पहने हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, मृदुला पिंक सूट में नजर आईं। तस्वीर शेयर करते हुए परितोष ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "बहुत सारा प्यार।" पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनील शेट्टी ने लिखा, "भगवान आशीर्वाद दें।" पार्थ समथान और नकुल मेहता के अलावा अनूप सोनी ने भी परितोष के इस पोस्ट पर रिएक्शन दिया है। वहीं, फैंस भी इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं।
परितोष और उनकी पत्नी मीनाक्षी चंद ने 23 मई को अपनी बेटी का स्वागत किया और खुशखबरी की घोषणा करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया। परितोष एक अभिनेता और लेखक हैं, जिन्हें लूडो (2020), जनहित में जारी (2022) और केस तो बनता है (2022) के लिए जाना जाता है। पंकज को हाल ही में क्रिमिनल जस्टिस के चौथे सीज़न में देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications