इन्होंने 'रंगून' देख भी ली और फिल्म में शाहिद नज़र भी नहीं आए!
शाहिद के पिता पंकज कपूर ने रंगून देख ली और शाहिद की काफी तारीफ की।
शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म रंगून का उनके फैन्स को काफी इंतज़ार है। वहीं शाहिद के पिता पंकज कपूर ने ये फिल्म देख भी ली और फिल्म में शाहिद की एक्टिंग की काफी तारीफ की है। पंकज ने शाहिद की तारीफ काफी अलग अंदाज़ में की। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में मुझे कहीं भी शाहिद कपूर कहीं दिखा। मुझे सिर्फ़ नवाब मलिक दिखाई दिया।

शाहिद ने बताया कि विशाल ने रंगून की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी, जिसमें उनके पापा पंकज कपूर को भी बुलाया गया था। इस स्क्रीनिंग के बारे में फ़िल्म के सैफ़ और कंगना को भी नहीं बताया गया था, लेकिन शाहिद को पंकज ने इस बारे में बता दिया था।
आपको बताते चलें कि रंगून में शाहिद कपूर नवाब मलिक नाम के फौजी का किरदार निभा रहे हैं। 40 के दशक पर आधारित इस फिल्म में में कंगना रनौत और सैफ अली खान भी लीड रोल में शामिल हैं। कमीने और हैदर के बाद शाहिद और विशाल की ये तीसरी फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications











