शाहिद कपूर की जर्सी में पिता पंकज कपूर की एंट्री- निभाएंगे ये शानदार किरदार
अभिनेता शाहिद कपूर ने हाल ही में फिल्म कबीर सिंह से धमाका किया था और इस समय फिल्म जर्सी की शूटिंग कर रहे हैं। बता दें कि कबीर सिंह की तरह ये फिल्म भी जर्सी तेलुगू स्पोर्ट ड्राम फिल्म का रीमेक है। इस शानदार फिल्म में शाहिद कपूर क्रिकेटर का रोल निभाते दिखाएंगे इसके पहले वो एक फिल्म दिल बोल हड़िप्पा में क्रिकेटर बन चुके हैं। लेकिन अब जो खबर सामने आई है वो काफी ज्यादा चौकाने वाली है क्योंकि फिल्म में पंकज कपूर की भी एंट्री हो गई है।
जी हां खबरों की मानें तो फिल्म जर्सी में शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म पंकज कपूर शाहिद कपूर के कोच के रोल में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications