खराब 'मौसम' के लिए पंकज कपूर ने यज्ञ कराया

इस बारे में पंकज कपूर का कहना है कि मैं भगवान पर भरोसा रखता हूं और सबकी शांति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। साथ ही यह भी कहा कि लगातार सेट पर शूटिंग के दौरान किसी तरह का हादसा होना व किसी न किसी के बीमार पड़ने से काम सही तरीके से नहीं हो पा रहा था। इसलिए उन्होंने यह तरीका चुना। इस फिल्म के विलंब होने से शाहिद कपूर भी परेशान हैं। क्योंकि वे इस फिल्म के अलावा कोई और फिल्म नहीं कर रहे।
गौरतलब है कि हाल ही में सोनम कपूर के भयंकर रूप से बीमार पड़ जाने की वजह से भी शूटिंग में दिक्कत हुई है, लेकिन शाहिद को पापाजी का आदेश है कि वे मौसम के अलावा किसी फिल्म में काम नहीं कर सके। चूंकि उनका मानना है कि इससे शाहिद अपने किरदार पर खास ध्यान नहीं दे पायेंगे।
मौसम की शूटिंग के दौरान उन्हें कई फिल्मों को ठुकराना पड़ा। इसमें कुणाल कोहली जैसे निर्देशकों का नाम भी शामिल है। दूसरी फिल्म हीर रांझा। शाहिद को भी अब यह डर सता रहा है कि मौसम अगर बॉक्स ऑफिस पर कामयाब न हो सकी तो क्या होगा। चूंकि इससे उन्हें सही राशि मिल नहीं पायेगी और दूसरी बात अन्य कई कलाकार बेहतरीन फिल्मों में काम कर रहे हैं। तो बेटाजी हो सकता है कि पापा के यज्ञ कराने से आपकी सारी परेशानी दूर हो जाये।


Click it and Unblock the Notifications











