नहीं रहे पंकज धीर, बेटे निकितिन का फूटा दर्द, रोती-बिलखती मां को संभालते हुए आए नजर, वीडियो देख आंखे हुईं नम!

Pankaj Dheer Death

Pankaj Dheer Death: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर पंकज धीर के निधन की खबर से पूरे एंटरटेनमेंट जगत में शोक की लहर है। 68 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई में कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद अंतिम सांस ली। पंकज धीर को सबसे ज्यादा लोकप्रियता टीवी सीरियल 'महाभारत' में कर्ण के किरदार से मिली थी।

उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई के विले पार्ले (पश्चिम) स्थित पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा। इस मौके के कुछ बेहद भावुक वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

बेटे निकितिन धीर ने मां को संभाला

एक वीडियो में पंकज धीर के बेटे निकीतीन धीर अपनी मां अनीता धीर को सांत्वना देते नजर आए। वीडियो में निकितिन अपनी मां के सिर पर प्यार से हाथ रखते हुए उन्हें दिलासा दे रहे हैं। यह देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज धीर का कैंसर कुछ महीने पहले दोबारा लौट आया था, जिसके बाद उनकी तबीयत लगातार खराब रहती थी। इलाज के दौरान उन्होंने एक बड़ी सर्जरी भी करवाई थी। उनके करीबी दोस्त और फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने बताया- 'पंकज जी का आज सुबह कैंसर की वजह से निधन हो गया। वो पिछले कुछ महीनों से अस्पताल में भर्ती होते रहे थे।'

अमित बहल ने जताया दुख

एक्टर अमित बहल ने भी पंकज धीर के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा- 'करीब तीन साल पहले वो बीमार हुए थे लेकिन फिर पूरी तरह ठीक होकर काम पर लौट आए थे। मैंने उनसे चार महीने पहले बात की थी, वो बिल्कुल नॉर्मल लग रहे थे। उनकी मौत की खबर बहुत चौंकाने वाली है। वो मेहनती इंसान थे और लगातार काम कर रहे थे। उनके जाने से इंडस्ट्री को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।'

पंकज धीर के निधन की खबर सुनते ही फैंस और सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया है। हर कोई उनके योगदान और शानदार काम को याद कर रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: pankaj dheer
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X