पानीपत Poster- संजय दत्त, अर्जुन ,कपूर और कृति सैनन के धमाकेदार पोस्टर्स रिलीज- दमदार लुक
संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सैनन स्टारर फिल्म पानीपत को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हैं और आज तो फिल्म के निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने काफी बड़ा धमाका कर दिया है। उन्होने फिल्म से संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सैनन के खतरनाक लुक रिलीज किए हैं। सामने आते इन पोस्टर्स को काफी पसंद किया जा रहा है। इन पोस्टर्स को रिलीज करते हुए उन्होने सभी के किरदार का नाम बताए है। इस फिल्म की बात करें तो ये पानीपत के तीसरे युद्ध पर आधारित हैं।
आशुतोष पोस्टर के साथ फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट की घोषणा भी की है। वो कल यानि 5 नवंबर को रिलीज कर दिया जाएगा। पानीपत 1761 में मराठा साम्राज्य और दुर्रानी साम्राज्य के बीच पानीपत के तीसरे युद्ध के की कहानी है।

पानीपत की तीसरी लड़ाई मराठा साम्राज्य (सदाशिवा राव भाउ) और अफगानिस्तान के अहमद शाह अब्दाली, जिसे अहमद शाह दुर्रानी भी कहा जाता है के बीच 14 जनवरी 1761 को वर्तमान हरियाणा मे स्थित पानीपत के मैदान में हुआ था।
फिलहाल आप देखिए इस फिल्म के किरदारों के धमाकेदार लुक जो कि सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जा रहे हैं। आते ही छा गए हैं सितारे...


Click it and Unblock the Notifications