POSTER: आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत'- दिसंबर में रिलीज होगी ये वॉर फिल्म
आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बन रही फिल्म पानीपत 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है, जहां टैगलाइन दिया गया है- एक लड़ाई, जिसने इतिहास बदल दिया। पानीपत के तीसरे युद्ध पर आधारित इस फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सैनन मुख्य किरदारों में हैं। जल्द ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।
पानीपत 1761 में मराठा साम्राज्य और दुर्रानी साम्राज्य के बीच पानीपत के तीसरे युद्ध के की कहानी है। पानीपत की तीसरी लड़ाई मराठा साम्राज्य (सदाशिवा राव भाउ)और अफगानिस्तान के अहमद शाह अब्दाली, जिसे अहमद शाह दुर्रानी भी कहा जाता है के बीच 14 जनवरी 1761 को वर्तमान हरियाणा मे स्थित पानीपत के मैदान में हुआ था।

जाहिर है यह पीरियड ड्रामा फिल्म काफी बड़े बजट पर तैयार हुई है। फिल्म में कई लंबे एक्शन सीन्स डाले गए हैं। अर्जुन कपूर और कृति सैनन इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने युद्ध कलाओं की काफी ट्रेनिंग भी ली है। वहीं, संजय दत्त का किरदार काफी भयानक होने वाला है। वह फिल्म में अहमद शाह दुर्रानी के किरदार में नजर आएंगे।
देखा जाए तो बॉलीवुड में एक बार फिर इतिहास को सामने लाने की होड़ मच चुकी है। जहां संजय लीला भंसाली ने अल्लाउद्दीन खिलजी को सामने लाने की कोशिश की। वहीं, कंगना रनौत रानी लक्ष्मीबाई बनकर सामने आईं। और अब करण जौहर भी फिल्म तख्त लाने वाले हैं, जो मुगल काल की कहानी के इर्द गिर्द घूमेगी।


Click it and Unblock the Notifications