लोग 500 रुपए चुकाकर मुझे देखने जाते हैं, मुझे योद्धा की तरह दिखना है- अर्जुन कपूर
अभिनेता अर्जुन कपूर इस समय फिल्म पानीपत के लिए जी जान से मेहनत कर रहें हैं और लगातार जिम में अपना पसीना बहा रहे हैं। गौरतलब है कि पानीपत में अर्जुन कपूर एक योद्धा के तौर पर नजर आने वाले हैं जिसके लिए वो अपने शरीर को तैयार कर रहे हैं। हाल ही में इतनी मेहनत करने को लेकर जब अर्जुन कपूर से सवाल किया तो उन्होने काफी शानदार जवाब दिया। उनका कहना था कि मैं इस फिल्म में एक योद्धा का रोल कर रहा हूं और मेरे लिए ये सबसे ज्यादा कठिन रोल हैं।
मैं इसीलिए अच्छा दिखना चाहता हूं क्योंकि फैंस मुझे देखने के लिए 500 रुपए के टिकट खरीदते हैं। मैं अच्छा दिखने में सक्षम हूं और शुरुआती समय में मेरा कुछ हेल्थ प्रॉबलम था जिसको कारण मैं खुद को फिट नहीं कर पाया था।

उनकी पिछली फिल्म इंडियाज़ मोस्ट वॉन्टेड भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। ऐसे में अर्जुन को अब अपनी नई फिल्म पानीपत से कुछ उम्मीद है।
इन दिनों अर्जुन डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बन रही फिल्म पानीपत की शूटिंग में बिजी हैं। इस मल्टीस्टारर फिल्म में अर्जुन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। अर्जुन कपूर को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।


Click it and Unblock the Notifications