पंगा: अनोखे अंदाज में कंगना रनौत की अगली फिल्म का ऐलान, अश्विनी अय्यर तिवारी का निर्देशन

By Salman

कंगना रनौत इस समय काफी ज्यादा व्यस्त है और फिल्म मणिकर्णिका के लिए चर्चा में चल रही है। बता दें कि हाल ही में उनकी अगली फिल्म का ऐलान हुआ है जिसको अश्विनी अय्यर तिवारी निर्दशित कर रही है। फिल्म के टाइटल की घोषणा काफी अनोखे अंदाज में हुई है जिसका नाम पंगा है। बता दें कि इस फिल्म के टाइटल से पहले फिल्म की निर्देशिका ने एक अपने बचपन और परिवार की काफी बेहतरीन यादों को संजोकर एक वीडियो सबके सामने शेयर किया और उसके बाद फिल्म का टाईटल नजर आया था। गौरतलब है कि इस अंदाज में आजकर किसी ने भी फिल्म के टाईटल का ऐलान नहीं किया है।

जब ये वीडियो शुरु होता है तो पहले एक कोट्स लिखकर आता है जिसमें अश्विनी अय्यर तिवारी कहती है कि 'मैं रिस्क लेती हूं और अपने पैशन को फॉलो करती हूं, ताकि वह हर दिन मेरे पक्ष में रहे।'

kangna ranaut, panga, कंगना रनौत, अश्विनी अय्यर तिवारी, पंगा

बता दें कि वो एक बेहतरीन निर्देशिका है और अच्छी फिल्में देने के लिए जानी जाती है। इसके अलावा अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी अगली फिल्म मणिकर्णिका, क्वीन ऑफ झांसी में व्यस्त है।

फिल्म अपने समय से काफी पीछे चल रही है। पहले ये फिल्म अप्रैल में रिलीज़ होने वाली थी फिर इसे 15 अगस्त पर रिलीज़ करने का प्लान था।

लेकिन फिल्म का काफी काम अभी भी बचा हुआ है और अब ये 26 जनवरी 2019 को ऋतिक रोशन की सुपर 30 के साथ क्लैश करेगी।

देखना ये है कि फिल्म पंगा को लेकर कब से शूटिंग शुरु होती है और फिल्म कब फ्लोर पर आती है। फिलहाल इतना तो तय कि कंगना रनौत इस फिल्म में भी काफी अलग अंदाज में नजर आने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X