पंगा की जबरदस्त ओपनिंग के साथ कंगना रनौत का बॉक्स ऑफिस रिकॅार्ड, डिटेल रिपोर्ट!
कंगना रनौत की पंगा को फिल्म समीक्षकों और दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी की इस भावुक फिल्म को दर्शकों द्वारा पसंद किए जाने की उम्मीद की जा रही है। ऐसा मालूम होता है कि कंगना रनौत फिर बाजी मार गईं।
ये बन गई है पैसा वसूल फिल्म। फिर चाहे वह दर्शकों के नजरिए से हो या फिर मेकर्स के। मां और सपने इन दो पहिए पर बेस्ड है इस फिल्म की कहानी। मिली जानकारी के मुताबिक कंगना रनौत की पंगा को 1200-1500 स्क्रीन्स रिलीज के लिए मिली है।

ट्रेड एनालिस्ट गिरीश के मुताबिक पंगा पहले दिन लगभग 6 करोड़ के करीब का बिजनेस करेगी। इसके मुकाबले वरुण धवन की स्ट्रीट डांसर भी रिलीज हुई है। लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर पंगा का बोलबाला है। कंगना रनौत के पिछले रिकॅार्ड को देखा जाए तो उनकी बीती फिल्मों ने जबरदस्त कमाई की है। यहां देखिए रिपोर्ट कार्ड..


Click it and Unblock the Notifications