पंगा ट्रेलर - अश्विनी अईयर तिवारी और कंगना रनौत की फिल्म पर मार दीजिए सुपरहिट की मुहर

कंगना रनौत की फिल्म पंगा का ट्रेलर बाहर आ चुका है और ट्रेलर देखकर आपको यकीन आ जाएगा कि कंगना रनौत बॉक्स ऑफिस पर एक शानदार वापसी करने को तैयार हैं। अश्विनी अईयर तिवारी की इस फिल्म के 3.03 मिनट के ट्रेलर को देखकर आप मुस्कुराते रह जाएंगे।

फिल्म में कंगना रनौत 32 साल की एक घरेलू महिला बनी हैं जो घरेलू हो जाने से पहले नेशनल अवार्ड विजेता कबड्डी चैंपियन है। लेकिन ये महिला अपना कमबैक 32 साल की उम्र में कैसे करती है, यही फिल्म की प्यारी सी कहानी है।

panga-official-trailer-kangana-ranaut-ashwini-iyer-tiwari-are-a-winner-duo

फिल्म के ट्रेलर में कंगना रनौत को मज़बूती से सपोर्ट करते दिख रहे हैं जस्सी गिल, रिचा चड्ढा और नीना गुप्ता। फिल्म एक औरत के खोए हुए सपनों की कहानी है और ट्रेलर देखते ही आप इस पर सुपरहिट की मुहर लगा देंगे।

भले ही पंगा, वरूण धवन - श्रद्धा कपूर की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3d से क्लैश कर रही हो लेकिन ये ट्रेलर देखते ही आप तुरंत कंगना के लिए अपना वोट दे देंगे।

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X