पंगा: कंगना रनौत का कबड्डी धमाका, अगली फिल्म के लिए ट्रेनिंग शुरु, शानदार शुरुआत
कंगना रनौत इस समय एक के बाद एक कई फिल्मों को लेकर आगे बढ़ रही हैं और अभी तक वो फिल्म मणिकर्णिका को लेकर चर्चा में चल रही थीं। बता दें कि फिल्म की शूटिंग अब खत्म हो चुकी है और कंगना रनौत इस अपनी अगली फिल्म के लिए कमर कस चुकी हैं। ये फिल्म कबड्डी पर बेस्ड होगी और इसके लिए उनको काफी ज्यादा मेहनत करनी हैं। इस फिल्म का नाम पंगा है और इसके लिए कंगना रनौत ने ट्रेनिंग लेनी भी शुरु कर दी है।
गौरतलब है कि इस फिल्म को अश्विनी अय्यर तिवारी निर्देशित करने वाले हैं। कंगना रनौत की बात करें तो वो इस तरह की फिल्मों में आज से पहले कभी भी नजर नहीं आएं हैं।

इसके लिए कंगना रनौत को नेशनल लेवेल के कबड्डी प्लेयर तैयार कर रहें और उनको काफी ज्यादा मेहनत करनी है। जो नेशनल लेवेल के खिलाड़ी कंगना रनौत को तैयार कर रहें हैं उनमें गौरी वाडेकर, विश्वास मोरे और तारक राउल शामिल है। कंगना को इस तरह के रोल में देखना वकई में काफी अच्छा होने वाला है। इससे पहले भी कई सुपरहिट फिल्में खेल पर बन चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications