पंगा- फिर सामने आई कंगना रनौत की नई तस्वीर- कबड्डी ग्राउंड में आ रही हैं नजर
Recommended Video
कंगना रनौत कितनी कमाल की अभिनेत्री हैं ये तो सभी जानते हैं और अभी हाल ही में उन्होने फिल्म मणिकर्णिका में ऐसा धमाल मचाया है कि लोगों का दिल जीत लिया है। इस समय कंगना रनौत फिल्म पंगा की शूटिंग कर रहीं हैं और फिल्म में वो कबड्डी खेलती हुई नजर आने वाली हैं। इस समय फिल्म के सेट से एक फोटो वायरल बो रही है जिसमें वो कबड्डी ग्राउंड में नजर आ रहीं हैं।
इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा है और कंगना इस फिल्म में काफी ज्यादा धमाल मचाने वाली है। इस फिल्म कंगना के साथ नीना गुप्ता, जस्सी गिल और ऋचा चंदना नजर आने वाली हैं।

गौरतलब है कि इस फिल्म को अश्विनी अय्यर तिवारी निर्देशित करने वाले हैं। कंगना रनौत की बात करें तो वो इस तरह की फिल्मों में आज से पहले कभी भी नजर नहीं आएं हैं। फिल्म 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।
यह रेमो डिसूजा की 'स्ट्रीट डांसर 3D' से क्लैश हो सकती है जिसें वरुण धवन और श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। कंगना रनौत लगातार शानदार फिल्में दे रहीं हैं और अपने विवादित बयानों और बेखौफ अंदाज के लिए भी वो हमेशा चर्चा में रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications