..................... कंगना रनौत की पंगा का पहला पोस्टर रिलीज | Panga first poster out starring Kangana Ranaut - Hindi Filmibeat

First LOOK: फिल्म 'पंगा' से कंगना रनौत की झलक रिलीज, बेहद खूबसूरत और दमदार

कंगना रनौत की फिल्मों का सभी को इंतजार रहता है। कोई शक नहीं कि वो एक बेहतरीन अदाकारा हैं और किसी भी रोल में जान फूंक देती हैं। अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'पंगा' का पहला पोस्टर भी कुछ ऐसा ही बयां करता है। फिल्म में कंगना रनौत मुख्य किरदार निभा रही हैं और पोस्टर में कंगना का शानदार अंदाज़ देखा जा सकता है।साथ ही दमदार टैगलाइन दिया गया है- जो सपने देखते हैं, वो पंगा लेते हैं।

फिल्म 24 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में कंगना एक मां के किरदार में नजर आएंगी। कंगना का पोस्टर शेयर करते हुए उनकी रंगोली ने लिखा- कंगना कहती है कि जब वो नई थीं तो एक्ट्रेस के लिए मां के रोल का ऑफर मिलना एक बड़े अपमान की बात मानी जाती थी। इस बात से वो काफी आहत थी। लेकिन फिल्म मणिकर्णिका में मां का किरदार निभाने के बाद कंगना फिर एक बार मां का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं..

Kangana Ranaut

निल बट्टे सन्नाटा और बरेली की बर्फी के बाद अब फैंस को अश्विनी अय्यर तिवारी से एक बार फिर काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म में कंगना राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी भी बनीं हैं। फिल्म में खिलाड़ी के संघर्ष को दिखाया जाएगा। कंगना के साथ फिल्म में नीना गुप्ता, जस्सी गिल और ऋचा चड्ढा भी नजर आने वाली हैं।

खास बात है कि पंगा के साथ वरूण धवन- श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' क्लैश कर रही है। हालांकि दोनों ही फिल्में काफी अलग तरह की है। जहां स्ट्रीट डांसर डांस आधारित फिल्म है, पंगा महिला प्रधान फिल्म दिख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X