पंगा बॉक्स ऑफिस - 1st day, 1st show के बाद जानिए कैसी रही फिल्म की शुरूआत
कंगना रनौत स्टारर पंगा बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हो चुकी है और फिल्म ने पहले ही दिन सुबह के शो में करीब 10 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। माना जा रहा है कि इस हिसाब से फिल्म लगभग 4 करोड़ की ओपनिंग देगी।
हालांकि कंगना रनौत की फिल्म को क्रिटिक्स ने शानदार अंकों से पास कर दिया है और इसका फायदा फिल्म को आने वाले दिनों में पूरी तरह से मिल पाएगा।

कंगना रनौत की ये फिल्म एक 32 साल की महिला की कहानी है जो वापस अपने कबड्डी खेलने के हुनर को पूरा करने की कोशिश करती है और इस कोशिश में उसका पति और नन्हा सा बेटा उसका पूरा साथ देते हैं।
कंगना की फिल्म की कहानी दर्शकों के दिल को छुएगी ये वादा फिल्म के शुरूआती रिव्यू ने कर दिया है। अब बस दर्शकों के सिनेमाघरों तक पहुंचने की देर है। यहां देखिए फिल्म की ओपनिंग रिपोर्ट -


Click it and Unblock the Notifications