मौका मिला तो सुधारना चाहूंगी बिना शादी के मां बनने वाली गलती- पंगा एक्ट्रेस नीना गुप्ता
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पंगा' को लेकर बिजी चल रही हैं। इस फिल्म में उनके अलावा कंगना रनौत और ऋचा चड्ढा लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज से पहले नीना गुप्ता ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बातचीत की। जहां वह बताती हैं कि अगर उन्हें एक गलती सुधारने का मौका मिले तो वह बिना शादी के मां बनने वाली गलती को सुधारना चाहेंगी।
मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में नीना गुप्ता ने कहा कि उन्होंने शुरू से बेटी मसाबा से कुछ नहीं छिपाया है और ईमानदारी से सबकुछ बताया है। अगर मुझे एक गलती सुधारने का अवसर मिला तो वह शादी से पहले बच्चा करने वाली गलती को सुधारना चाहेंगी। वह कहती हैं कि बच्चे को माता-पिता दोनों की जरूरत होती है। एक की कमी से बच्चे को काफी संघर्ष करना पड़ता है।

इसके अलावा वह बताती हैं कि मसाबा से उन्हें फैशन के मामले में काफी कुछ सीखने को मिलता है। अक्सर नीना गुप्ता बेटी मसाबा के साथ स्पॉट होती हैं। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्ड है। बेटी मसाबा मां नीना को अपना रोल मॉडल मानती हैं। मसाबा आज के समय में बड़ी फैशन डिजाइनर्स में से एक हैं जो बड़े बड़े स्टार्स के लिए ड्रेसेज डिजाइन कर चुकी हैं।
गौरतलब है कि नीना गुप्ता कई बार अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। 80 के दशक में क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ उनका अफेयर था। दोनों की शादी नहीं हुई और 1989 में बेटी मसाबा का जन्म हुआ।
2008 में नीना गुप्ता ने दिल्ली में रहने वाले विवेक मेहरा से शादी रचाई थी। विवेक चार्टर्ड अकाउंटेड हैं और दोनों ने गुपचुप तरीके से कुछ साल पहले शादी रचाई थी। नीना गुप्ता जल्द ही कंगना की फिल्म 'पंगा' में नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











