कंगना रनौत ने CAA को बताया सही कहा- देश में भुखमरी फैली हुई है, आप सारे लूजर हैं
कंगना रनौत की बहुप्रतिक्षित पंगा का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जहां पर वह एक रेलवे की कबड्डी खिलाड़ी की कहानी कह रही हैं। इस बीच लंबे समय से नागरिकता संशोधन कानून पर किए गए सवाल पर कंगना ने फिर एक बार बेबाकी से जवाब दिया है।
इस पर उन्होंने सरकार का समर्थन किया है। साथ ही इसे सही ठहराने की कोशिश की है। कंगना रनौत ने मुंबई में बीते दिन पंगा का ट्रेलर लांच किया। यहां पर नागरिकता संशोधन एक्ट और देश में चल रहे माहौल पर उन्होंने विस्तार से बात की।

कंगना ने देश भर में हो रहे प्रदर्शन पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि सरकार के फैसले का सम्मान करना चाहिए। देश में और भी समस्या है।


Click it and Unblock the Notifications