पंडोरा पेपर्स: न्यूजीलैंड के ट्रस्ट से जुड़ा जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ का नाम- स्विस बैंक में गुप्त संपत्ति!
गुप्त वित्तीय लेन-देन एवं कारोबार पर 'पनामा पेपर्स' के बाद 'पंडोरा पेपर्स' के नाम से एक और बड़ा खुलासा हुआ है। पंडोरा पेपर्स में दिग्गज हस्तियों के गुप्त कारोबार के बारे में सनसनीखेज खुलासे किए गए हैं। सचिन तेंदुलकर, अनिल अंबानी के साथ साथ इसमें जैकी श्रॉफ का नाम भी सामने आया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ का नाम आयशा श्रॉफ की मां क्लॉडिया दत्त द्वारा न्यूजीलैंड में बने एक ट्रस्ट के मुख्य लाभार्थी के रूप में सामने आया है। इस ट्रस्ट की शुरुआत 29 नवंबर, 2005 में की गई थी।

जैकी श्रॉफ के बेटे जय श्रॉफ उर्फ टाइगर श्रॉफ और बेटी कृष्णा श्रॉफ को भी इस ट्रस्ट से आर्थिक फ़ायदा पहुंचाया गया है। दि इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक़, ट्रस्ट के दस्तावेज़ों में लिखा है कि "जैकी ने ट्रस्ट में पर्याप्त योगदान दिया है और वह कामना करते हैं कि उनके जीवनकाल के दौरान उन्हें प्राथमिक लाभार्थी माना जाए और उनकी ज़रूरतें सबसे ऊपर होंगी.."


Click it and Unblock the Notifications











