पंडित जसराज का निधन - एक्टर पोते यश पंडित, सिंगर पोती श्वेता पंडित ने दी श्रद्धांजलि
पंडित जसराज के निधन से पूरा संगीत जगत स्तब्ध है और उनके परिवार के साथ सहानुभूति जता रहा है। वहीं पंडित जसराज के पोते पोतियों ने तस्वीरों के साथ अपने छोटे दादू को श्रद्धांजलि दी है। गौरतलब है कि पंडित जसराज का परिवार काफी बड़ा है।
मशहूर म्यूज़िक डायरेक्टर जतिन - ललित उनके भतीजे हैं वहीं मशहूर एक्ट्रेस विजेता पंडित और सुलक्षणा पंडित उनकी भतीजियां हैं। दिवंगत म्यूज़िक डायरेक्टर आदेश श्रीवास्तव उनके दामाद थे।

पंडित जसराज ने 90 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कहा लेकिन वो अपने पीछे अपने पोते पोतियों में अपनी संगीत की विरासत छोड़ गए हैं। उनके पोते पोतियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी -


Click it and Unblock the Notifications











