माधुरी दीक्षित, दीपिका और संजय लीला भंसाली..क्या है कनेक्शन!
[बॉलीवुड न्यूज] आप सोच रहे होंगे भला इन तीनों के बीच क्या कनेक्शन! लेकिन बता दें, इन तीन के बीच कनेक्शन हैं पंडित बिरजू महाराज। जी हां, संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में पंडित बिरजू महाराज दीपिका पादुकोण के लिए एक गाने की कोरियोग्राफी करने वाले हैं।
संजय लीला भंसाली के करीबी पंडित बिरजू महाराज ने इससे पहले फिल्म 'देवदास' में माधुरी दीक्षित के लिए 'काहे छेड़..' कोरियोग्राफ किया था। यह गाना दर्शकों को काफी पसंद आया था और माधुरी दीक्षित ने गाने को बहुत ही खूबसूरती के साथ निभाया था।
सलमान ने शाहरूख तो दीपिका ने कैट को पछाड़ा....कहां!
बहरहाल, माधुरी के बाद अब है दीपिका की बारी। क्या दीपिका भी माधुरी दीक्षित की तरह दर्शकों का मन मोह पाएंगी, यह देखना दिलचस्प होगा। बता दें, पहले संजय लीला भंसाली बाजीराव मस्तानी का यह गाना प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के बीच जुगलबंदी के तौर पर रखना चाह रहे थे। लेकिन बाद में उन्होंने मन बदल लिया।
Shhh..दीपिका और शाहिद के बीच ये क्या गुपचुप बातें हो रही हैं!
वहीं, पंडित बिरजू महाराज ने इस गाने के बारे में बात करते हुए कहा कि यह दीपिका का सोलो एक्ट होगा। जो मेरे ही एक परर्फोमेंस अवधि बृजवसी ठुमरी, 'बलमा रे चुनरिया मइको लाल' में से लिया गया है। इस गाने में लाल रंग का काफी उपयोग होगा। दीपिका सर से पैर तक लाल रंग के कपड़ों में होंगी और घूंघट भी होगा।
बहरहाल, यह सब सुनकर उम्मीद है जितना इंतजार दर्शकों इस फिल्म का है, उतना ही इंतजार अब इस गाने का होगा।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications



