..................... The Song Pandey jee seeti from Dabangg 2 is inspired by the Folk song not Chalat Musafir | 'दबंग 2' के संगीतकार ने माना कि सीटी चोरी की... - Hindi Filmibeat

'दबंग 2' के संगीतकार ने माना कि सीटी चोरी की...

21 दिसंबर को यानी की कल सलमान खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म दबंग 2 रूपहले पर्दे पर पहुंच रही है। फेविकोल और सीटी सांग ने टॉप टेन में जगह बना ली है लेकिन फिल्म के सीटी गाने पर चोरी का इल्जाम लगा है। मशहूर संगीतकार शंकर-जयकिशन ने सालों पहले तीसरी कसम के हिट सांग ..चलत मुसाफिर...गाने को कंपोज किया था जिसे लोग आज भी गुनगुनाते हैं। संगीतकार शैलेंद्र की पोती प्रियंका ने आरोप लगाया है कि साजिद-वाजिद ने सीटी सांग में शंकर-जयकिशन की धुन को शामिल किया है वो भी बिना किसी परमिशन के जिसपर साजिद -वाजिद ने कहा कि उन्होंने धुन एक लोकगीत से ली है औऱ लोकगीत पर कॉपी राइट नहीं होता। यह कहकर साजिद-वाजिद ने प्रियंका को तो चुप कराने की कोशिश कीहै लेकिन वो यह भूल गये कि उन्होंने मान लिया कि सीटी..सांग उनका अपना ओरजिनल नहीं है.. यह बात अलग है कि उन्होंने धुन कहां से ली है लेकिन इतना तो तय है कि उन्होंने चोरी की है।

आपको बता दें कि साल 2010 में फिल्म दंबग के हिट आयटम नंबर मुन्नी बदनाम... पर भी इसी तरह के एक विवाद पर फंस गया था। झंडू कंपनी वालों ने अरबाज खान को चेतावनी दी थी कि वो अपने आयटम नंबर से झंडू बाम शब्द हटा दें। मामले ने तूल पकड़ा तो अरबाज खान ने कंपनी वालों को मनाने के लिए मल्लिका को झंडू बाम कंपनी का ब्रांड एम्बेस्डर बना दिया और तो और धड़ल्ले से अपनी फिल्म में झंडू बाम का विज्ञापन दिखाया।

देखते हैं इस बार अरबाज खान प्रियंका को शांत कराने के लिए क्या करते हैं? क्योंकि सीटी सांग .. ने तो तहलका मचा दिया है अब फिल्म से तो इसे हटा नहीं सकते हैं इसलिए जाहिर है अरबाज मियां प्रियंका को शांत कराने की हर मुमकीन कोशिश करेंगे लेकिन वो कोशिश क्या होगी? यह देखना दिलचस्प होगा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X