आशिक निकले पंचायत के 'बनराकस', जिस लड़की ने किया था रिजेक्ट, अब उसी को मर्सिडीज गिफ्त करेंगे भूषण भाई

Panchayat's Banrakas Love Story- पंचायत सीजन 4 ने रिलीज होकर बवाल काट दिया है और इस वक्त क्रांति देवी प्रधान बन चुकी हैं। उनके पति जिनको सभी बनराकस कहते हैं पूरी तरह से भौकाल टाइट कर रहे है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि बनराकस का किरदार निभाने वाले अभिनेता दुर्गेश कुमार आशिक हैं। जी हां, हाल ही में उन्होने अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर बात की है जिसने उनको रिजक्ट किया था और उसकी शादी हो चुकी है और उसके तीन बच्चे भी हैं।
दुर्गेश कुमार के मन में अभी भी उस लड़की के लिए प्यार है और उनका कहना है कि सफल होते ही सबसे पहले वो अपनी पूर्व प्रेमिका को एक मर्सिडीज गिफ्ट करना चाहते हैं और इसके बाद कुछ नहीं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।
तीन बच्चों की मां, गिफ्ट करेंगे मर्सिडीज
वायरल हो रहे वीडियो में दुर्गेश कुमार से पूछा जा रहा है, ''जिस लड़की ने आपको रिजेक्ट किया था वो अब देखती होगी तो आपको क्या लगता है?'' दुर्गेश कुमार कहते हैं, ''उसके तीन बच्चे हैं और वो अरबपति है।'' इंटरव्यूवर कहते हैं, ''आप पीछा छोड़े नहीं बल्कि पूरी डिटेल निकाल के रखे हैं।''
दुर्गेश कहते हैं, ''मैने सोचा है जिस दिन बड़ा आदमी बनूंगा एक मर्सिडीज गिफ्ट कर दूंगा बस, खत्म।'' उनका ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग हैरान हैं कि पंचायत के भूषण की भी प्रेम कहानी है और लड़की की शादी के बाद भी वो उसको भूल नहीं पाए हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि ये कब होता है कि वो मर्सिडीज गिफ्ट करते हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''बनराकस है लेकिन आदमी अच्छा है।'' एक ने लिखा, '''दिल से बोल रहा है।'' एक ने लिखा, ''क्या साल सरपंच के पैसे गिफ्ट कर देना।'' एक ने लिखा, ''पुरुष तब भी जब उन्हें अस्वीकार कर दिया जाता है।'' एक ने लिखा, ''भाई का दर्द फील कर सकता हूं।'' फिलहाल आप देखिए ये वायरल वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











