'गजब बेज्जती' वाले दामाद Aasif Khan को नहीं आया था हार्ट अटैक, हुई थी ये गंभीर बीमारी? अब हुआ खुलासा!

Aasif Khan

Aasif Khan did not have a Heart Attack- गजब बेज्जती है.. इस शब्द को सुनकर आपको पंचायत की याद तो जरूर आती होगी। इस सीरीज में एक किरदार है जो कि दामाद जी के नाम से जाने जाते हैं। दरअसल हाल ही में खबर आई थी कि उनको हार्ट अटैक आया है।

जी हां, हम बात कर रहे हैं आसिफ खान की जो कि अब खतरे से बाहर हैं। लेकिन अब पता चला है कि आसिफ खान को दिल का दौरा नहीं पड़ा था बल्कि वो किसी और बीमारी से इस हालत पर पहुंचे थे कि उनको अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। बता दें कि पंचायत के फैंस लगातार उनको लेकर दुआ कर रहे थे।

दामाद जी को क्या हुआ था?

आसिफ खान को हार्ट अटैक नहीं बल्कि गैस्ट्रोइसोफेगल नाम की एक बीमारी हुई थी। इसी के चलते उनको आनन फानन में अस्पताल में भर्ती किया गया था। मीडिया में रिपोर्ट्स सामने आईं थीं कि उनको हार्ट अटैक आया है। पंचायत एक ऐसी सीरीज है जिसका छोटा से छोटा किरदार काफी मशहूर हुआ है। चाहे वो रिंकी हो, प्रधान जी हों या फिर बम बहादुर.. हर एक्टर को सफलता मिली है।

क्या है गैस्ट्रोइसोफेगल?

आसिफ खान को गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज हुई थी और ये एक बीमारी है जिसमें जब पेट में होने वाला एसिड बार-बार आपके खाने वाली नली में लौट आता है। इससे आपकी छाती में जलन हो सकती है और मुंह का स्वाद अजीब सा हो जाता है। यहां तक की आप खाना खाते वक्त इसको निगलने में परेशानी का सामना कर सकते हैं।

इसके अलावा सूखी खांसी और गले में खराश के साथ साथ सांस लेने में दिक्कत होती है। इसी समस्या से फुलेरा के दामाद जी परेशान हुए थे। फिलहाल वो ठीक हैं और काफी जल्दी वापसी कर सकते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: panchayat aasif khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X