Panchayat के Season 5 का हुआ ऐलान, फुलेरा गांव फिर से मचाएगा धमाल, इस बार 'बिनोद' का होगा कल्याण?

Panchayat Season 5 Confirmed: अगर आपने फुलेरा की गलियों में सचिव जी, प्रधान जी और रिंकी के साथ हंसी-ठिठोली की है, तो आपके लिए बड़ी खबर है। जी हां, आपकी फेवरेट वेब सीरीज पंचायत अब सीजन 5 के साथ लौटने वाली है और इस बार कहानी और भी दिलचस्प होने वाली है।
सीजन 4 में क्या-क्या हुआ था?
पंचायत सीजन 4 जब 24 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ, तो सोशल मीडिया पर फिर से फुलेरा गांव का नाम गूंजने लगा। इस बार गांव में चुनावी घमासान मचा था। एक तरफ मंजू देवी थीं और दूसरी तरफ क्रांति देवी। और जीत किसकी हुई? जी हां, इस बार क्रांति देवी ने सबको चौंका दिया और जीत की माला पहन ली।
अब सोचिए, जब सचिव जी को अब भूषण, विनोद और माधव जैसे नए 'सहकर्मियों' के साथ काम करना पड़ेगा- तो मस्ती तो तय है! और ऊपर से, रिंकी और सचिव जी की लव स्टोरी भी धीरे-धीरे रंग पकड़ रही है। फैंस को इस जोड़ी की हर झलक का बेसब्री से इंतजार है।
दुनियाभर में पंचायत का जलवा
सीजन 4 को भले ही कुछ मिक्स रिव्यू मिले हों, लेकिन इसका क्रेज ऐसा था कि लॉन्च के दिन ही ये शो दुनिया के 42 से ज्यादा देशों में टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गया। अब जो खबर आई है, वो तो फुलेरा प्रेमियों के लिए तोहफा है। प्राइम वीडियो और TVF ने ऑफिशियली ऐलान कर दिया है कि पंचायत सीजन 5 की शूटिंग शुरू हो चुकी है और यह 2026 में रिलीज होगा। इस अनाउंसमेंट के साथ एक फोटो शेयर की गई है जिसमें बिनोद की कुर्सी को सबने उठा रखा है, जिसे देखकर लग रहा है कि पांचवे सीजन में बिनोद के कैरेक्टर पर काफी किया जा सकता है।
इस बार भी वही प्यारी टीम वापस आएगी-जितेंद्र कुमार (सचिव जी), नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, संविका, चंदन रॉय, फैसल मलिक, सुनीता राजवर, दुर्गेश कुमार, और अशोक पाठक।
किसने बनाया पंचायत को इतना खास?
इस वेब सीरीज को TVF ने बनाया है, जिसे लिखा है चंदन कुमार ने और डायरेक्ट किया है दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने। तो तैयार हो जाइए! क्योंकि फुलेरा फिर से अपने अंदाज में लौटने वाला है। पंचायत के नए सीजन में हंसी होगी, राजनीति होगी, लव स्टोरी होगी और ढेर सारी पंचायत भी और हम सब एक बार फिर से गांव के उसी मिट्टी भरे रास्ते पर चलेंगे, जहां हर मोड़ पर कहानी है।


Click it and Unblock the Notifications











