Panchayat का चौथा सीजन आते ही, पांचवे सीजन की भी रिलीज डेट आई सामने, अगले साल...

Panchayat Season 5 Release Date: 'पंचायत' का चौथा सीजन अब 24 जून से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है। पहले इसकी रिलीज डेट 2 जुलाई रखी गई थी, लेकिन फैंस के प्यार और उत्साह को देखकर मेकर्स ने इसे एक हफ्ता पहले ही रिलीज कर दिया।
ये वेब सीरीज हमेशा से ही लोगों के दिल के करीब रही है और इसके किरदारों, डायलॉग्स और टाइटल सॉन्ग ने लोगों का दिल जीत लिया है।
पंचायत 4 के रिव्यूज
हालांकि, इस बार सीजन 4 को लेकर मिक्स्ड रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कुछ दर्शकों को लगता है कि इस बार हास्य का तड़का थोड़ा कम है और शो में राजनीति ज्यादा दिखाई गई है, जिससे इसकी पहले जैसी मासूमियत थोड़ी कम हो गई है। वहीं, कुछ लोग इसे फिर भी पसंद कर रहे हैं और उन्हें प्रधान जी, सचिव जी, प्रह्लाद और विकास की दोस्ती अब भी उतनी ही खास लग रही है।
इस सीरीज में जीतेन्द्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, अशोक पाठक, फैसल मलिक और सुनीता राजवार जैसे कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है।
कब आएगा सीजन 5
सीजन 4 के आखिरी एपिसोड ने इस बात का इशारा कर दिया है कि सीजन 5 भी जरूर आएगा, जिसमें उन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे जो अभी तक अधूरे रह गए हैं। इस बीच, सान्विका, जिन्होंने शो में रिंकी का किरदार निभाया है, ने OTTPlay से बातचीत में खुलासा किया कि 'पंचायत सीजन 5' पर काम शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि स्क्रिप्ट लिखने का काम चल रहा है और उम्मीद है कि अगले साल के मिड तक या साल के किसी हिस्से में सीजन 5 रिलीज हो सकता है।
उन्होंने यह भी बताया कि शो की शूटिंग इस साल के अंत तक या अगले साल शुरू हो सकती है, सब कुछ स्क्रिप्ट की तैयारियों पर डिपेंड करेगा।
वेब सीरीज के बारे में
The Viral Fever (TVF) द्वारा बनाई गई ये सीरीज आज के समय में लोगों की पसंदीदा और कम्फर्ट शो बन चुकी है। इस शो का डायरेक्शन दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने किया है और इसकी कहानी चंदन कुमार ने लिखी है।


Click it and Unblock the Notifications











