पंचायत की रिंकी हुई मॉडर्न, सचिव जी की नाक के नीचे शेयर कर दी ऐसी तस्वीरे, गांव फुलेरा में मच जाएगी हलचल

Panchayat Sanvikaa Photos: एमेजॉन प्राइम की ब्लॉकबस्टर सीरीज पंचायत ने कई किरदारों को ऐसे मशहूर किया कि अब वो अपने असली नाम के बजाय कैरेक्टर के नाम से ही जाने जाने लगे हैं। ऐसा है एक किरदार रिंकी का है। इस सीरीज ने रिंकी को घर घर में मशहूर कर दिया है।
रिंकी यानि के साविका ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में एक बार फिर से सानविका की सादगी और खूबसूरती देखने को मिल रही है। फैंस सानविका के इस शानदार अंदाज पर मंत्रमुग्ध दिखाई दे रहे हैं।
संविका मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली हैं। बहुत कम लोग इस बात को जानते होंगे कि संविका एक्ट्रेस का असली नाम नहीं है, बल्कि उनका रियल नाम पूजा सिंह है। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने डिजिटल कमेंट्री के साथ एक पॉडकास्ट में किया था।
संविका एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई में भी हमेशा आगे रही हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। एक्ट्रेस के माता-पिता चाहते थे कि वह अच्छी नौकरी कर और सेटल हो जाए, लेकिन संविका को यह मंजूर नहीं था और वह 9 से 5 की नौकरी नहीं करना चाहती थी, बल्कि एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती थीं।
हालांकि, उनका यह सफर इतना आसान होने वाला नहीं था। ऐसे में उन्होंने अपने माता-पिता से झूठ बोला कि वह नौकरी के लिए बैंगलोर जा रही हैं और मुंबई आ गईं। यहां उन्हें अपने एक दोस्त का साथ मिला, जो पहले से ही एक्टिंग इंडस्ट्री से ताल्लुक रखता है।


Click it and Unblock the Notifications











