Asif Khan Heart Attack: पंचायत के ‘दामाद जी’ का हार्ट अटैक के बाद पहला पोस्ट- जिंदगी बहुत छोटी है..

Panchayat Asif Khan Heart Attack: फिल्म इंडस्ट्री से एक और हैरान करने वाली खबर आई कि पंचायत बेव सीरीज में दामाद जी का किरदार निभाने वाले एक्टर आसिफ खान का अचानक हार्ट अटैक आया। इसके बाद आसिफ खान को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। आसिफ खान अभी अस्पताल में ही हैं। इलाज के बीच अपनी सेहत पर बात करते हुए आसिफ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया और लिखा कि जिंदगी बहुत छोटी है।
उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अस्पताल से एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर सीलिंग की है। उन्होंने लिखा, "36 घंटे से इसे देखने के बाद एहसास हुआ कि जिंदगी बहुत छोटी है। एक दिन को ग्रांटेड मत लीजिए। सबकुछ पलभर में बदल सकता है। आपके पास जो कुछ भी है, उसके लिए आभार व्यक्त कीजिए। याद कीजिए कि आप के लिए सबसे जरूरी क्या और उसे याद कीजिए। जिंदगी एक तोहफा है और हम लोग खुसकिस्मत हैं।"
आसिफ ने एक दूसरा पोस्ट भी किया है और उस दिन के बारे में बताया है, जिस दिन वो अस्पताल में भर्ती हुए थे। उन्होंने लिखा, "मुझे कुछ घंटों से दिक्कतें हो रही थीं, जिसके लिए अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ी। अब मैं रिकवर कर रहा हूं और अच्छा महसूस कर रहा हूं।" आसिफ ने तमाम चाहने वालों की तरफ से मिले प्यार के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया। आखिर में उन्होंने लिखा, "मैं जल्दी वापस आऊंगा। तब तक के लिए अपने ख्यालों में मुझे रखने के लिए शुक्रिया।"
आसिफ ने तो अपने पोस्ट में ये तो नहीं बताया कि उन्हें क्या हुआ था, क्यों उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन इंडिया रिपोर्ट की में कहा गया कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। उसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया।


Click it and Unblock the Notifications












